Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी के इस धांसू फोन का 128GB स्टोरेज वेरिएंट इंडिया में जल्द होगा लॉन्च !

Teknikal Raman : जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी अपने मी A2 फोन का हाई स्टोरेज वेरिएंट जो 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ है, उसे ...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी अपने मी A2 फोन का हाई स्टोरेज वेरिएंट जो 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ है, उसे जल्द ही भारत में लॉन्च कर दिया जायेगा. आपको बता दें कि इस फोन का यह वेरिएंट काफी पॉपुलर है, इसमें 6GB की रैम भी मिलती है, जबकि इसके स्टैण्डर्ड वेरिएंट में केवल 4GB रैम है और स्टोरेज सिर्फ 64GB है. इंडिया में इस 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के आने से यह फोन और फेमस हो सकता है.

Third party image reference
शाओमी ने मी A2 का 4GB रैम वेरिएंट इंडिया में 16,999 रूपये में लॉन्च किया था. उम्मीद हैं कि इस नए वेरिएंट की कीमत कम्पनी 20,000 रूपये के अन्दर ही रखेगी. अगर कम्पनी 128GB स्टोरेज और 6GB रैम मॉडल की कीमत इतनी रखती है तो ये हुवावे के नोवा 3i, हॉनर 9N को टक्कर दे सकती है. ये स्मार्टफोन्स भी 128GB स्टोरेज के साथ मिलते हैं और कीमत 20 हजार के अन्दर है. इस मी A2 के सारे स्पेसिफिकेशन और फीचर्स तो लोअर वेरिएंट वाले ही रहेंगे, सिर्फ रैम और स्टोरेज ज्यादा होगी.

Third party image reference
इस फोन में भी 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसपर 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 लगाया गया है. मी A2 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. शाओमी मी A2 के कैमरा की बात करें तो इसमें आपको 12MP और 20MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीँ फ्रंट में 20MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. फ्रंट और बैक दोनों ही कैमरे के साथ LED फ़्लैश लाइट दी गयी है. इन कैमरों में AI फीचर, ब्यूटी मोड, पोर्ट्रेट मोड, स्मार्ट फेस सिलेक्शन फीचर दिए गए हैं.

Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4G Volte सपोर्ट, wifi, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0, युएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, ए-जीपीएस आदि फीचर्स उपलब्ध हैं. फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में सेटअप किया हुआ है. अन्य जरुरी सेंसर accelerometer, प्रोक्सिमिटी, gyro, कंपास और एम्बिएंट लाइट सेंसर मौजूद है. शाओमी ने मी A2 में 3010mAh की बैटरी दी है जो क्विक चार्ज 4.0 भी सपोर्ट करती है. फोन के साथ 10W का चार्जर दिया गया है. इस स्मार्टफोन का वजन 168 ग्राम है और थिकनेस महज 7.3mm है.

Third party image reference

ليست هناك تعليقات

Latest Articles