Teknikal Raman : दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने पिछले महीने Vivo V9 Pro स्मार्टफोन को 6GB रैम के सा...
Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने पिछले महीने Vivo V9 Pro स्मार्टफोन को 6GB रैम के साथ इंडियन मार्केट में लॉन्च किया था. ये फोन एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न और विवो स्टोर पर मिलता है, हालाँकि नवम्बर से ऑफलाइन स्टोर्स पर भी मिलने लगेगा. कम्पनी ने आज इसी फोन का एक नया वेरिएंट 4GB रैम के साथ पेश किया है, इसमें कम रैम है तो जाहिर सी बात है कि इसकी कीमत कम होगी.
Third party image reference
यह नया वेरिएंट फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव है और ये सिर्फ ऑनलाइन ही ख़रीदा जा सकेगा. फ्लिप्कार्ट पर यह 1 नवम्बर से सेल किया जायेगा. वैसे यह फोन अभी से ही इस शॉपिंग साईट पर लिस्ट किया जा चुका है. फ्लिप्कार्ट पर विवो V9 प्रो का ये लेटेस्ट स्मार्टफोन मात्र 15,990 रूपयेमें सेल किया जायेगा. वैसे इसकी ओरिजिनल कीमत 17,990 रूपये कम्पनी ने रखी है. लॉन्च ऑफर के तौर पर फ्लिप्कार्ट की तरफ से इस फोन पर 2000 रु का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
Third party image referenceविवो V9 प्रो (4GB RAM) वेरिएंट का स्पेसिफिकेशन-
दोस्तों, आपको बात दें कि इस नए वेरिएंट में सिर्फ रैम का फर्क है, बाकी स्टोरेज और सभी फीचर्स विवो V9 प्रो के 6GB रैम वेरिएंट जैसा ही है. यह भी डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आया है और एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है. फोन में डिस्प्ले 6.3 इंच का फुल एचडी+ रिजोल्युसन में है. इसके डिस्प्ले में भी नौच है और aspect रेश्यो 19:9 है.
Third party image reference
हार्डवेयर और स्टोरेज की अगर बात करें तो विवो V9 प्रो में 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, हालाँकि एक्सटर्नल माइक्रो एसडी सपोर्ट होने की वजह से आप 256GB तक इसकी मेमोरी एक्सपैंड कर सकते हैं. इसको क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर AIE प्रोसेसर से powered किया गया है जिसके साथ Adreno 512 जीपीयु दिया गया है.
Third party image reference
अब फोटोग्राफी यानी कैमरा डिपार्टमेंट की तरफ देखें तो विवो के इस फोन में 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ मिल जाता है. इस हैंडसेट में सेल्फी कैमरा यानी फ्रंट कैमरा 16MP का f/2.0 अपर्चर, AI सेल्फी लाइटिंग, फेस ब्यूटी के अलावा और भी कई फीचर्स इस सेल्फी कैमरा में दिया गया है. विवो V9 प्रो में बैटरी 3260mAh की दी गयी है और फोन का वजन 150 ग्राम है, और थिकनेस सिर्फ 7.89mm है.
Third party image reference
