Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

गजब ! वोडाफोन लाया 200 रु से भी कम कीमत में 56 दिनों की वैलिडिटी वाला कॉलिंग और डेटा प्लान

Teknikal Raman:  दोस्तों, वोडाफोन इस समय ताबड़तोड़ नए प्लान्स लॉन्च करने पर लगी हुई है. अभी कल ही तो इस कम्पनी ने 84 दिनों की वैधता वाला स...

Teknikal Raman: दोस्तों, वोडाफोन इस समय ताबड़तोड़ नए प्लान्स लॉन्च करने पर लगी हुई है. अभी कल ही तो इस कम्पनी ने 84 दिनों की वैधता वाला सबसे किफायती प्लान लॉन्च किया था. और आज फिर से वोडाफोन ने एक और शानदार प्रीपेड प्लान पेश किया है. यह प्लान 189 रूपये का है जिसमें 56 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी और कॉलिंग और डेटा बेनिफिट दिया जायेगा.

Third party image reference
वोडाफोन के इस 200 रूपये से कम कीमत के प्लान को सभी 4G सर्किल के लिए लॉन्च किया गया है. इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग कर सकते हैं, हालाँकि डेली और वीकली लिमिट लगी हुई है. यानी रोज 250 मिनट और सप्ताह में 1000 मिनट से ज्यादा कॉल नहीं कर सकते. इन्टरनेट डेटा की बात करें तो इस 189 रु प्लान में केवल 2GB डेटा ही मिलेगा और SMS बेनिफिट तो मिलेगी ही नहीं. वैसे भी ये प्लान सिर्फ वॉईस कॉलिंग यूजर के लिए है.

Third party image reference
वोडाफोन ने कल जो 84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था वो भी सिर्फ वॉईस कॉलिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया था. और ये प्लान कुछ ही सेलेक्टेड सर्किल के यूजर के लिए था. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 4GB डेटा मिलता है. हालाँकि इसमें भी अनलिमिटेड नहीं बल्कि डेली और वीकली लिमिट के साथ कॉलिंग सर्विस दी गयी है.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles