Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, वोडाफोन के साथ मर्ज हो चुकी आईडिया सेलुलर ने आज एक साथ 3 नए प्रीपेड प्लान मार्केट में लॉन्च किया है. कम...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, वोडाफोन के साथ मर्ज हो चुकी आईडिया सेलुलर ने आज एक साथ 3 नए प्रीपेड प्लान मार्केट में लॉन्च किया है. कम्पनी ने 209 रूपये, 479 रूपये और 529 रूपये में ये तीनों प्लान पेश किये हैं और सबसे खास बात इन तीनों में ही आपको 1.5GB डेटा बेनिफिट दिया जायेगा.. आपको बता दें कि कुछ समय पहले वोडाफोन ने भी इस कीमत के प्लान लॉन्च किये थे. और शायद आईडिया भी अपने इस साझेदार कम्पनी के प्लान से मैच करने के लिए उन्हीं कीमत के प्लान्स पेश किये हैं.
Third party image reference
आईडिया सेलुलर के इन तीनों प्रीपेड प्लान 209 रु , 479 रु और 529 रूपये में जैसा कि मैंने आपको बताया कि 1.5GB डेटा हर रोज मिलेगा. ये प्लान आईडिया के सभी सर्किल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए मान्य है. तीनों ही प्लान में डेली डेटा के अलावा अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग की सुविधा के साथ हर रोज 100 SMS भी मिलेगा. बेनिफिट तो सभी प्लान्स में एक जैसे ही मिलेंगे, सिर्फ वैलिडिटी का अंतर है. सबसे कम कीमत वाले 209 रु के प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी, तो 479 रूपये के प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी दी गयी है, और 529 रूपये वाले में 90 दिनों की वैधता दी गयी है.
Third party image reference
हालाँकि आपकी जानकारी के लिए एक और बात बता दूँ कि आईडिया सेलुलर के इन प्लान्स में ट्रूली अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी. वॉईस कॉलिंग में आईडिया ने डेली और वीकली कॉलिंग की लिमिट लगायी है. आप हर रोज 250 मिनट और सप्ताह में 1000 मिनट से अधिक फ्री कॉल्स नहीं कर सकते. आईडिया ने अभी तक बिना FUP लिमिट के कोई प्लान नहीं उतारा है, पता नहीं क्यूँ.



ليست هناك تعليقات