Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, अगर आप शाओमी का रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन लेना चाह रहे थे और अभी तक नहीं लिए हैं तो आप जल्दी से इस फोन ...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, अगर आप शाओमी का रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन लेना चाह रहे थे और अभी तक नहीं लिए हैं तो आप जल्दी से इस फोन को खरीद लीजिए क्योंकि यह फोन आपको फिर इतनी जल्दी इतनी कम कीमत में नहीं मिलेगा. अभी फ्लिप्कार्ट का बिग बिलियन डेज सेल चल रहा है और ये सेल बस कल भर यानी 14 अक्टूबर तक ही चलेगा. इसलिए आपके पास सिर्फ कल तक का टाइम है रेडमी नोट 5 प्रो को महज 12,999 रूपये में अपना बनाने का, तो जल्दी से आप इस फेस्टिव सीजन ऑफर का लाभ उठाकर इसे ले लें तो बेहतर होगा.
Third party image reference
दोस्तों, रेडमी नोट 5 प्रो का एक और वेरिएंट है जिसके बारे में आपको भी पता होगा, इसका दूसरा वेरिएंट 6GB रैम के साथ आता है जिसकी कीमत 16,999 रूपये है. परन्तु इस वेरिएंट पर भी फ्लिप्कार्ट 2000 रूपये की छूट दे रहा है और मात्र 14,999 रूपये बेच रहा है. यानी इस फोन का दोनों ही वेरिएंट 2 हजार रूपये कम कीमत पर कल तक बिकने वाला है. आप चाहें तो इस हायर वेरिएंट को भी लें सकते हैं लेकिन मैं सलाह दूंगा कि इसका आप 4GB रैम वेरिएंट ही लीजिए जो आपको 13 हजार रूपये के अन्दर का पड़ेगा.
Third party image reference
रेडमी नोट 5 प्रो के स्पेसिफिकेशन तो आप जानते ही होंगे, फिर भी इसके कुछ स्पेक्स आपको बता देता हूं. इस फोन में 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में मिलता है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी मिलती है. इस फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है. यानी एक साथ दो सिम कार्ड या एक सिम के साथ एक माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक का यूज किया जा सकता है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इस फोन का कैमरा लाजवाब है. इसमें आपको 12MP+5MP का डुअल रियर कैमरा मिलता है. वहीँ फ्रंट में 20MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. ये फोन फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है. रेडमी नोट 5 प्रो में दुसरे शाओमी फोन्स की तरह फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में ही दिया गया है. इस फोन में 4000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है. फोन का वजन 181 ग्राम है और थिकनेस 8.1mm है. ये फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات