Teknikal Raman : दोस्तों, अभी एक दिन पहले ही मोटोरोला ने अपने पिछले वर्ष के फोन मोटो X4 की कीमत में भारी-भरकम कटौती की थी. और आज फिर से कम...
Teknikal Raman: दोस्तों, अभी एक दिन पहले ही मोटोरोला ने अपने पिछले वर्ष के फोन मोटो X4 की कीमत में भारी-भरकम कटौती की थी. और आज फिर से कम्पनी ने अपने एक और स्मार्टफोन की कीमत में कमी की है. जी हां, कम्पनी ने 5000mAh की पावरफुल बैटरी से लैस और कुछ ही महीने पहले लॉन्च हुए Moto E5 Plus की कीमत में थोड़ी गिरावट की है.
Third party image reference
इस फोन की लॉन्च प्राइस 11,999 रूपये थी और अबतक यह फोन इतने में ही बिक रहा था लेकिन इसकी कीमत में अब 1000 रूपये की कटौती की जा चुकी है, तो अब ये फोन आप सिर्फ 10,999 रूपये में खरीद सकते हैं. इस नई कीमत पर मोटो E5 प्लस, आसुस के जेनफोन मैक्स प्रो M1 को टक्कर दे सकता है, आसुस का भी ये फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है. इसके अलावा दोनों ही फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगा हुआ जो इस समय मिड-रेंज फोन के लिए बहुत अच्छा प्रोसेसर माना जाता है.
Third party image reference
मोटोरोला के इस मोटो E5 प्लस के कुछ स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो यह फोन हमें 6 इंच की एचडी+ मैक्स विज़न डिस्प्ले के साथ 18:9 aspect रेश्यो में देखने को मिलता है. यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.0 ओएस पर चलता है. फोन में 3GB की रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. साथ ही इसमें 256GB क्षमता का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी यूज किया जा जा सकता है. मोटो E5 प्लस में 12MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इस फोन के रियर साइड में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया हुआ है.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات