Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, शाओमी का लेटेस्ट नोट सीरीज का फोन रेडमी नोट 6 प्रो जो कि थाईलैंड में कुछ समय पहले ही दस्तक दे चुका है वह ...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, शाओमी का लेटेस्ट नोट सीरीज का फोन रेडमी नोट 6 प्रो जो कि थाईलैंड में कुछ समय पहले ही दस्तक दे चुका है वह जल्द ही इंडिया में भी कदम रखने वाला है. खबर है कि यह स्मार्टफोन भारत में नवम्बर में ही लॉन्च किया जायेगा. इसके साथ ही इस फोन के इंडियन वेरिएंट लीक हुए हैं और इसके कलर ऑप्शन भी सामने आये है जो भारत में पेश किये जायेंगे.
Third party image reference
आप सभी को जैसा कि बहुत पहले ही मालूम चल गया होगा कि रेडमी नोट 6 प्रो डुअल रियर कैमरा के साथ-साथ डुअल सेल्फी कैमरा से भी लैस है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन भारत में दो तरह के स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जायेगा. रेडमी नोट 6 प्रो आपको 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में देखने को मिलेगा. आपको बता दें कि इसी कॉन्फ़िगरेशन के साथ रेडमी नोट 5 प्रो भी लॉन्च हुआ था.
Third party image reference
शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो के कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन आपको ब्लू, रेड, ब्लैक और रोज गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए मिल जायेगा. इस फोन की कीमत अगर आपको बताना चाहूँ तो इसकी कीमत थाईलैंड में लॉन्च किये गए नोट 6 प्रो की कीमत के अनुसार भारत में यह 15 हजार से 16 हजार रूपये के बीच का हो सकता है.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات