Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सब जानते हैं कि अभी हाल ही में साउथ कोरियाई कम्पनी सैमसंग ने दुनिया का सबसे पहला 4 रियर कैमरे से लैस ...
Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सब जानते हैं कि अभी हाल ही में साउथ कोरियाई कम्पनी सैमसंग ने दुनिया का सबसे पहला 4 रियर कैमरे से लैस स्मार्टफोन गैलेक्सी A9 (2018) लॉन्च किया था. और इस फोन से कुछ ही समय पहले ट्रिपल रियर कैमरे वाला फोन गैलेक्सी A7 भी इंडियन मार्केट में उतारा था. अब कम्पनी अपने नेक्स्ट स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसका नाम Samsung Galaxy A6s होगा.
Third party image reference
सैमसंग के इस नए आने वाले स्मार्टफोन गैलेक्सी A6s की इमेज लीक हुई है और इसके कलर वेरिएंट भी सामने आयी है कि ये कौन-कौन से कलर में लॉन्च किया जायेगा. खबर है कि ये फोन चीन में 24 अक्टूबर को लॉन्च होगा. इस फोन की तस्वीर 4 कलर में लीक होकर आई है, लाल, ब्लू, ब्लैक और पर्पल रंग में. फोन की तस्वीर के बैक साइड को देखें तो इसका कैमरा साफ़ दिख रहा है.
Third party image reference
इस फोन का बैक डिज़ाइन बिलकुल हाल ही में लॉन्च हुए A9 और A7 जैसा है. गैलेक्सी A6s में भी वर्टिकली कैमरा सेटअप किया हुआ है. फोन में डुअल रियर कैमरा के साथ डुअल LED फ़्लैश मोड्यूल दिया गया है. इसके अलावा स्मार्टफोन के रियर साइड में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर सेटअप किया हुआ दिख रहा है. अब इसके फ्रंट लुक की बात करें तो सैमसंग का वही इनफिनिटी डिस्प्ले इस A6s में देखने को मिलेगा. इस कंपनी ने अबतक दुसरे कम्पनियों की तरह नौच डिस्प्ले को नहीं अपनाया है.
Third party image reference
दोस्तों, सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रिपोर्ट्स और रयुमर के मुताबिक इस फोन में 5.99 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी इनफिनिटी डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में हो सकता है. इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया जा सकता है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस गैलेक्सी A6s में आपको 6GB की रैम के साथ 64GB या 128GB की स्टोरेज देखने को मिल सकती है.
Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो इस फोन में जैसा कि मैंने आपको ऊपर बताया और आपने फोटो में भी देखा होगा कि इसमें डुअल रियर कैमरा होने वाला है. यह फोन 12MP और 2MP के डबल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है. हालाँकि फ्रंट में महज 5MP का सेल्फी कैमरा होने की बात कही गयी है लेकिन मुझे नहीं लगता कि इतना कम मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा अब सैमसंग देगी. यह फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर चलेगा. और इसमें बैटरी 3300mAh की दी जा सकती है.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات