Teknikal Raman: पैनासोनिक ने आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना दो मिड रेंज स्मार्टफोन Panasonic Eluga Z1 और Eluga Z1 Pro लॉन्च किया है....
Teknikal Raman: पैनासोनिक ने आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना दो मिड रेंज स्मार्टफोन Panasonic Eluga Z1 और Eluga Z1 Pro लॉन्च किया है. ये स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किये गये हैं. दोनों ही फोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे ही है. अंतर सिर्फ इतना है कि प्रो वर्जन में ज्यादा रैम और स्टोरेज स्पेस दी गयी है.
Third party image reference
पैनासोनिक के इन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की कीमत की अगर बात करें तो एलुगा Z1 की कीमत 14,490 रूपये रखी गयी है. जबकि एलुगा Z1 प्रो की कीमत 17,490 रूपये तय की गयी है. दोनों ही स्मार्टफोन को बिक्री 31 अक्टूबर से होगी और इसे आप सिर्फ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे. अब चलिए इनके स्पेसिफिकेशन और फीचर पर नजर डालते हैं.
Third party image reference
पैनासोनिक एलुगा Z1 और एलुगा Z1 प्रो का स्पेसिफिकेशन-
ये दोनों ही पैनासोनिक के स्मार्टफोन्स एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर चलते हैं, हालाँकि टॉप में यूजर इंटरफ़ेस कंपनी का ही मिलता है. इन फोन्स में 6.19 इंच का एचडी+ डिस्प्ले नौच के साथ दिया गया है और फोन को मीडियाटेक हिलियो P22 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो पैनासोनिक एलुगा Z1 में 3GB की रैम के साथ 32GB की स्टोरेज दी गयी है, वहीँ एलुगा Z1 प्रो में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. दोनों ही स्मार्टफोन में आप 128GB क्षमता तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड लगा सकते हैं. ये फोन्स OTG भी सपोर्ट करते हैं.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इन स्मार्टफोन्स में 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. जबकि फ्रंट में सेल्फी कैमरा 8MP का दोनों ही पैनासोनिक के फोन में है और LED फ़्लैश इस फ्रंट कैमरे में भी मिलता है.
Third party image reference
पैनासोनिक एलुगा Z1 और एलुगा Z1 प्रो में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो फोन के रियर साइड में सेटअप किया हुआ है. अन्य जरुरी सेंसर जैसे accelerometer, प्रोक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट और मैग्नेटोमीटर भी दिया गया है. दोनों ही स्मार्टफोन की थिकनेस 8.05mm है. और बैटरी दोनों में 4000mAh की लगी है.


ليست هناك تعليقات