Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

बेहतरीन फीचर्स के साथ Nokia 7.1 हो गया लॉन्च !

Teknikal Raman : जी हां दोस्तों, एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया ब्रांड का नया स्मार्टफोन  Nokia 7.1  लॉन्च कर दिया है. कम्पनी ने इस फोन को लन्दन ...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया ब्रांड का नया स्मार्टफोन Nokia 7.1 लॉन्च कर दिया है. कम्पनी ने इस फोन को लन्दन में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया. यह फोन 19:9 aspect रेश्यो, नौच और प्योरव्यू डिस्प्ले के साथ है. इस फोन को 6000 सीरीज के एल्युमीनियम से बनाया गया है. ये नोकिया फोन फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और इसे जल्द ही एंड्राइड पाई का अपडेट भी मिलेगा.

Third party image reference
नोकिया 7.1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले नौच के साथ दिया गया है. ये पहला प्योरडिस्प्ले टेक्नोलॉजी वाला फोन है और यह 19:9 aspect रेश्यो में है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में सेटअप किया हुआ है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो नोकिया 7.1 में आपको 3GB और 4GB की रैम देखने को मिलेगा. क्योंकि ये फोन दो वेरिएंट में पेश किया गया है. पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ है. जबकि दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी के साथ है. दोनों ही वेरिएंट में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 400GB कैपेसिटी का सपोर्ट करेगा.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए नोकिया 7.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इस फोन में 12MP और 5MP का डबल रियर कैमरा डुअल LED फ़्लैश के साथ है. वहीँ फ्रंट साइड में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. यह फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है. फोन में बैटरी 3060mAh की है और ये फोन फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने के साथ युएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ है.

Third party image reference
नोकिया 7.1 की कीमत और उपलब्धता के बारे में बात करें तो इस फोन की कीमत 299 यूरो 3GB रैम वेरिएंट की रखी गयी है, यानी लगभग 24,400 रूपये. जबकि 4GB रैम वेरिएंट की प्राइस 349 यूरो है, मतलब करीब 29,500 रूपये. इस फोन को मिडनाईट ब्लू और स्टील कलर में लॉन्च किया गया है. लेकिन यह फोन इंडिया में कबतक अवेलेबल होगा, इसकी जानकारी एचएमडी ग्लोबल ने फ़िलहाल नहीं दी है. हालाँकि आपको बता दें कि 11 अक्टूबर को भारत में कम्पनी एक इवेंट आयोजित करने वाली है. हो सकता है इसी दिन नोकिया 7.1 को पेश कर दिया जायेगा.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles