Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी विवो अपना लेटेस्ट फोन Vivo Y95 को इंडिया में लॉन्च करने वाली है. ये फोन क...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी विवो अपना लेटेस्ट फोन Vivo Y95 को इंडिया में लॉन्च करने वाली है. ये फोन कुछ दिनों पहले फिलिपीन्स में लॉन्च हो चुका है. अब कम्पनी इसे इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में 25 नवम्बर को पेश कर रही है. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस है, और इस प्रोसेसर के साथ इंडिया में लॉन्च होने वाला ये पहला फोन होगा.इस फोन में AI फीचर वाला दमदार सेल्फी कैमरा दिया गया है.
Third party image reference
कंपनी ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी फुल व्यू वाटरड्राप/ हैलो नौच डिस्प्ले दिया है। इसी हैलो नौच में फ्रंट सेल्फी कैमरा सेटअप किया गया है। डिस्प्ले का रिजोल्युसन एचडी+ है. इस डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास लगा हुआ है. यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर बेस्ड फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। इस फोन में डुअल सिम स्लॉट दी गयी है।
यह फोन स्नैपड्रैगन 439 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है जो Adreno 505 GPU से पेयर्ड है. इस स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है. वैसे इसमें आप एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी लगा सकते हैं, जिससे कि आपके फोन में स्टोरेज क्षमता बढ़ जाएगी. इसमें 256GB तक का मेमोरी कार्ड सपोर्ट करता है.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए विवो Y95 में 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा LED फ़्लैश और PDAF सपोर्ट के साथ मिल जाता है। वहीं फ्रंट में 20MP का काफी शानदार सेल्फी शूटर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है। सेल्फी कैमरा फेस अनलॉक फीचर के साथ है. इस फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक साइड में ही दिया गया है और फोन में बैटरी 4030mAh की है।
Third party image reference
भारत में विवो Y95 की कीमत- लगभग 20,000 रूपये हो सकती है.

