Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Oppo R17 Pro: इंडिया में 4 दिसंबर को होगा लॉन्च, कीमत हो सकती है इतनी

Teknikal Raman:  दोस्तों, जैसा कि आप सभी को शायद याद होगा कि चीन की स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने अपने ही देश में अगस्त के महीने में Oppo R17...

Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी को शायद याद होगा कि चीन की स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने अपने ही देश में अगस्त के महीने में Oppo R17 और ओप्पो R17 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था. इनमें से जो प्रो वेरिएंट है वो अब इंडिया में भी कम्पनी लॉन्च करने वाली है. जी हाँ, ओप्पो R17 प्रो अगले महीने की 4 तारीख को यानी 4 दिसम्बर को ये फोन भारत में लॉन्च हो जायेगा. इसके लिए कम्पनी ने मीडिया इन्वाईट्स भी भेज दिया है.

ओप्पो R17 प्रो की कीमत-


Third party image reference
इस स्मार्टफोन की कीमत इंडिया में लगभग 45 हजार रूपये हो सकती है क्योंकि चीन में इसे RMB 4299 में लॉन्च किया गया था जिसे अगर हम इंडियन रूपये में कन्वर्ट करें तो यह करीब 43 हजार रूपये होती है. इसलिए इसकी कीमत आप 45 हजार या इसके आस-पास ही देखेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओप्पो ने काफी लम्बे समय से या यूँ कहें कि कुछ सालों से भारत में R सीरीज का कोई फोन लॉन्च नहीं किया है. अंतिम फोन इस सीरीज का यहाँ ओप्पो R5 आया था.

ओप्पो R17 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-


Third party image reference
ओप्पो के इस नए स्मार्टफोन में आपको 6.4 इंच का सुपर अमोलेड वाटरड्राप स्टाइल वाला डिस्प्ले मिलेगा जिसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन भी लगी हुई है. इस फ़ोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया है. इसके साथ Adreno 616 जीपीयु दिया गया है. इस स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 8GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी मिल जाती है. यह डिवाईस एंड्राइड ओरियो 8.1 पर बेस्ड कलर ओएस 5.1 पर चलता है.

Third party image reference
इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में ओप्पो ने एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन रियर कैमरा दिया है. जी हां, इस फोन में 12MP, 20MP और एक TOF (टाइम ऑफ़ फ्लाइट) 3D स्टीरियो कैमरा रियर साइड में दिया है. 12MP वाला कैमरा वेरिएबल अपर्चर साइज़ (f/1.5 और f/2.4) के साथ आता है. दूसरा रियर कैमरा जो 20MP का है वो f/2.6 अपर्चर के साथ है जो डेप्थ सेंसिंग के काम आता है. तीसरा कैमरा TOF 3D सेंसिंग कैमरा है जो 3D पिक्चर क्लिक करने में मदद करेगा. ओप्पो R17 में फ्रंट कैमरा भी काफी दमदार दिया गया है. इसमें 25MP का सेल्फी शूटर कैमरा f/2.0 अपर्चर और आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के साथ दिया गया है.

Third party image reference
ओप्पो के इस R17 प्रो स्मार्टफोन में ऐसा वैसा फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है जो हमें अधिकतर फोन के बैक साइड या फ्रंट में होम बटन में मिलता है. इसमें कम्पनी ने नई टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करके डिस्प्ले के अन्दर ही फिंगरप्रिंट सेंसर सेट किया है जो बहुत फ़ास्ट काम करता है. महज 0.41 सेकंड में ये फोन को अनलॉक कर देता है. ओप्पो की तरह सैमसंग और अन्य कम्पनियों को भी इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जल्द ही शुरू कर देना चाहिए नहीं तो वे पीछे रह जायेंगे.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन में बैटरी 3700mAh की दी गयी है जिसे दो पार्ट में बाँट के लगाया गया है. यानी आप कह सकते हैं कि इसमें 1850mAh का दो बैटरी लगाया गया है. इस फोन का एक और धांसू फीचर है VOOC फ़्लैश चार्जिंग. इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ओप्पो ने फाइंड X में भी किया था और अब R17 प्रो में भी यही फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गयी है. इस फोन के साथ 50W का सुपरVOOC चार्जर मिलता है जो मात्र 10 मिनट में 40% बैटरी चार्ज कर देता है.

Third party image reference
ओप्पो R17 प्रो में कनेक्टिविटी के लिए 4G Volte सपोर्ट, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस, ए-जीपीएस, NFC सपोर्ट दी गयी है. फोन में डुअल नैनो सिम कार्ड स्लॉट है. सेंसर की बात करें इसमें एम्बिएंट लाइट, accelerometer, प्रोक्सिमिटी सेंसर मौजूद है. इस स्मार्टफोन का वजन मात्र 183 ग्राम है और थिकनेस भी सिर्फ 7.9mm है.

Latest Articles