Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

4000mAh बैटरी के साथ Infinix Note 5 Stylus स्मार्टफोन इंडिया में हुआ लॉन्च

Teknikal Raman:  दोस्तों, मोबाइल निर्माता कम्पनी इफिनिक्स ने आज भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक नया स्मार्टफोन पेश किया है. कम्पनी ने नई ...

Teknikal Raman: दोस्तों, मोबाइल निर्माता कम्पनी इफिनिक्स ने आज भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक नया स्मार्टफोन पेश किया है. कम्पनी ने नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान Infinix Note 5 Stylus को लॉन्च किया है. इस फोन के नाम में स्टाइलस इसलिए लगा हुआ है क्योंकि इसके साथ कम्पनी ने सैमसंग के S पेन की तरह एक स्टाइलस पेन दिया है जिसे इन्फिनिक्स ने X पेन नाम से पेश किया है.

Third party image reference
यह फोन कुछ महीने पहले लॉन्च हुए इन्फिनिक्स नोट 5 का अपग्रेडेड वर्जन है जो थोड़े-बहुत बदलाव के साथ आया है. नोट 5 स्टाइलस जो है वो एंड्राइड वन प्रोग्राम के अंतर्गत लॉन्च किया गया है जिसमें आपको 4000mAh की बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ लेटेस्ट 18:9 aspect रेश्यो वाला डिस्प्ले, फुल मेटल बॉडी और 16MP के दो कैमरे मिलते हैं.

Third party image reference
इन्फिनिक्स नोट 5 स्टाइलस की कीमत की अगर बात करें तो भारत में इसकी कीमत 15,999 रूपये रखी गयी है और इसकी बिक्री 4 दिसंबर से फ्लिप्कार्ट पर की जाएगी. यह स्मार्टफोन बौर्डिओक्स रेड और चारकोल ब्लू रंग में खरीदने के लिए उपलब्ध रहेगा. अब इस फोन के सारे स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो इसमें आपको डुअल नैनो सिम स्लॉट, डुअल 4G Volte सपोर्ट के साथ मिलेगा, ये फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है. इसमें 5.93 इंच का फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले 407ppi पिक्सेल डेंसिटी का दिया गया है.

Third party image reference
हार्डवेयर और स्टोरेज की बात करें तो इन्फिनिक्स नोट 5 स्टाइलस को मीडियाटेक हिलियो P23 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है जो 2GHz पर clocked है. इस फोन में आपको 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी देखने को मिलेगी. इस स्मार्टफोन में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है, फिर भी आप चाहें तो इसमें आप एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक का यूज कर सकते हैं.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन के कैमरा पर गौर फरमाएं तो इसमें 16MP का सिंगल रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर और डुअल LED फ़्लैश लाइट और HDR सपोर्ट के साथ दिया गया है. कम्पनी ने कहा है कि इस कैमरे में AI फीचर्स जैसे AI ऑटो सीन डिटेक्शन, AI पोर्ट्रेट और ब्यूटी मोड दिए गये हैं. फ्रंट कैमरा की बात करें तो फ्रंट में भी 16MP का कैमरा दिया गया है. ये कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ मिलता है.

Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G Volte, wifi, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रो युएसबी, OTG सपोर्ट इत्यादि मौजूद हैं. सेंसर के तौर पर accelerometer, एम्बिएंट लाइट, डिजिटल कंपास, gyro और प्रोक्सिमिटी सेंसर उपलब्ध हैं और साथ ही रियर साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी सेटअप किया हुआ मिलता है.

Third party image reference
इस फोन के साथ 18W का चार्जर है जिससे आप 4000mAh की बैटरी को जल्दी चार्ज कर पाएंगे. इसके स्टाइलस पेन को आप स्क्रीनशॉट लेने, एयर कमांड देने, मेमो बनाने, ड्राइंग करने आदि कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं.

Latest Articles