Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, सैमसंग जोकि साउथ कोरिया की स्मार्टफोन कम्पनी है उसने इंडिया में अपने Galaxy A7 स्मार्टफोन की कीमत में 2...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, सैमसंग जोकि साउथ कोरिया की स्मार्टफोन कम्पनी है उसने इंडिया में अपने Galaxy A7 स्मार्टफोन की कीमत में 2000 रूपये की छूट देने की घोषणा की है. एक तरह से कम्पनी ने डिस्काउंट ऑफर पेश किया है. हालाँकि ये डिस्काउंट केवल ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर ही लागू होगा. ऑनलाइन खरीदने पर कोई छूट नहीं दी जा रही है.
Third party image reference
सैमसंग ने गैलेक्सी A7 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ सितम्बर में दो वेरिएंट में लॉन्च किया था. पहला वेरिएंट 23,990 रूपये में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आया था, दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ था, इसकी कीमत 28,990 रूपये रखी गयी थी.
इन दोनों ही गैलेक्सी A7 वेरिएंट को अभी ऑफलाइन स्टोर से 2000 रूपये छूट के साथ आप खरीद सकते हैं. यानी कि 4GB रैम वाला मात्र 21,990 रूपये में मिल जायेगा और 6GB वाला 26,990 रूपये में. आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि ये डिस्काउंट ऑफर 23 नवम्बर से 30 नवम्बर तक ही मान्य है.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स और स्पेक्स की बात करें तो इस फोन में 24MP+8MP+5MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. सेल्फी लवर्स के लिए इसमें फ्रंट साइड में 24MP का सिंगल कैमरा उपलब्ध है. फोन को सैमसंग ने अपने ही प्रोसेसर Exynos 7885 ओक्टा कोर चिपसेट से powered किया है.
Third party image reference
गैलेक्सी A7 में आप 512GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी लगा सकते हैं. इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. फोन में बैटरी 3300mAh की है और इसमें आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है.


