Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी ने रेडमी नोट 5 प्रो सहित तीन बेहतरीन फोन की कीमत घटाई, जानिए अब कितनी है प्राइस

Teknikal Raman:  जी हां दोस्तों, आपने एकदम सही सुना कि चीनी स्मार्टफोन मेकर कम्पनी शाओमी ने अपने रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन सहित 3 बेहतरी...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आपने एकदम सही सुना कि चीनी स्मार्टफोन मेकर कम्पनी शाओमी ने अपने रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन सहित 3 बेहतरीन फोन की कीमत में कटौती कर दिया है. इससे तीनों ही स्मार्टफोन अब सस्ते में ख़रीदे जा सकते हैं. आपको बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के साथ रेडमी Y2 और शाओमी Mi A2 की कीमत घटाई गयी है. तीनो ही फोन की कीमत एक-एक हजार रूपये कम की गयी है.

Third party image reference
शाओमी ने कहा है कि इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में कम्पनी के शीर्ष स्थान पर आने की ख़ुशी में इन स्मार्टफोन्स की कीमत में गिरावट की गयी है. और इसके अलावा कम्पनी ने ये भी कहा है कि डिवाईस के कुछ कॉम्पोनेन्ट की कीमत कम हुई है. इस कारण भी फोन को सस्ता किया गया है. अगर मैं अपने नजरिये से बोलूं तो मुझे लगता है कि इन तीनों फोन्स की सेल अब पहले जैसी नहीं हो रही है और मी A2 की सेल तो काफी कम हो रही है. इसलिए कीमत कम करके इन फोन्स को सेल आउट कम्पनी करना चाहती है.

रेडमी नोट 5 प्रो, रेडमी Y2 और मी A2 की नई कीमत-


Third party image reference
दोस्तों, अब आपको तीनों स्मार्टफोन की लेटेस्ट कीमत बताते हैं. सबसे पहले रेडमी नोट 5 प्रो की बात करें तो इसके 4GB रैम वेरिएंट की कीमत 1000 रूपये कम होने के बाद अब सिर्फ 13,999 रूपये रह गयी है. इसी तरह 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 15,999 रूपये हो गयी है, पहले 16,999 रूपये थी. इसके बाद शाओमी मी A2 की बात करें तो इसका 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब केवल 18,999 रूपये में ख़रीदा जा सकता है.Image result for MI A2
Third party image reference
और अंत में शाओमी रेडमी Y2 की नई कीमत की बात करें तो कम्पनी ने इसके बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है, बल्कि 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत हजार रूपये कम करके 11,999 रूपये कर दिया है.

Latest Articles

Popular Posts