Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने आज एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. कम्पनी ने चीन और नेपाल में अपना Oppo...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने आज एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. कम्पनी ने चीन और नेपाल में अपना Oppo A7 हैंडसेट को उतारा है. ये एक मिड रेंज सेगमेंट का फोन है जो वाटरड्राप डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है. चीन में यह फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है जबकि नेपाल में 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया गया है.
Third party image reference
ओप्पो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन जिसका नाम ओप्पो A7 है कि कीमत की बात करें तो चीन में तो यह CNY 1599 में पेश किया गया है जो लगभग 16,500 रूपये के करीब होती है, जबकि नेपाल में इसका लोअर वेरिएंट जो मात्र 3GB रैम के साथ है वो NPR 35,790 में पेश किया है, ये लगभग 22,000 रूपये इंडियन करेंसी में होती है. चीन में इस फोन की बिक्री 22 नवम्बर से शुरू हो जाएगी और नेपाल में कब होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है. यह फोन गोल्ड, ब्लू, ग्रीन और फ्रेश पाउडर कलर में ख़रीदा जा सकेगा.
Third party image reference
इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 6.2 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले वाटरड्राप नौच के सह मिलता है. फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है जिसके साथ आपको 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है. साथ ही इसमें आप 256GB तक एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो ओप्पो A7 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है लेकिन कितने-कितने मेगापिक्सेल के हैं दोनों कैमरे, इसके बारे में कम्पनी ने इनफार्मेशन नहीं दी है. कम्पनी सेल के दिन इसी जानकारी देगी. हालाँकि लीक्स के मुताबिक ये 13MP और 2MP के हैं. वहीँ फ्रंट में 16MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा AI फीचर के साथ दिया गया है. यह फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है और इसमें बैटरी 4230mAh की लगी है.
Third party image reference
