Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

नोकिया 7.1 डुअल कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और लॉन्च ऑफर्स

Teknikal Raman: दोस्तों, एचएमडी ग्लोबल ने आज नोकिया का डुअल रियर कैमरा फोन Nokia 7.1 को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया है. य...

Teknikal Raman: दोस्तों, एचएमडी ग्लोबल ने आज नोकिया का डुअल रियर कैमरा फोन Nokia 7.1 को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया है. ये फोन वैसे तो पिछले ही महीने अक्टूबर में लन्दन में आयोजित एक इवेंट में रिविल कर दिया गया था. नोकिया ब्रांड का ये लेटेस्ट फोन प्योरडिस्प्ले पैनल के साथ आता है जोकि इसका सबसे हाईलाइटिंग फीचर है. इसके अलावा इसमें 18W का फ़ास्ट चार्जर भी दिया गया है.
इस नोकिया 7.1 स्मार्टफोन की कीमत की अगर बात करें तो एचएमडी ग्लोबल ने इसकी कीमत भारत में 19,999 रूपये रखी है. ये कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है और इसका एक लोअर वेरिएंट है जिसमें 3GB रैम मिलता है, लेकिन इसको इंडिया में लॉन्च नहीं किया गया है. ये लन्दन इवेंट में दिखाया गया था. सिंगल वेरिएंट जो 4GB रैम के साथ आया है, इसकी सेल 7 दिसंबर से शुरू हो जाएगी.
Image result for NOKIA 7.1 AIRTELलॉन्च ऑफर के लिए कम्पनी ने एयरटेल से पार्टनरशिप की है. एयरटेल के किसी भी 199 रूपये या इससे ऊपर के प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करने पर 1TB तक 4G डेटा का लाभ मिलेगा. वहीँ पोस्टपेड यूजर को 120GB डेटा, 3 महीने का Netflix सब्सक्रिप्शन फ्री और एक साल का अमेज़न प्राइम मेम्बरशिप मुफ्त मिल जायेगा, अगर पोस्टपेड एयरटेल ग्राहक 499 रु या इससे अधिक के प्लान को चुनेंगे. इतना ही नहीं नोकिया 7.1 को ऑफलाइन स्टोर पर HDFC क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदने पर 10% कैशबैक का लाभ दिया जायेगा.
Image result for NOKIA 7.1 AIRTELनोकिया 7.1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले नौच के साथ दिया गया है. ये पहला प्योरडिस्प्ले टेक्नोलॉजी वाला फोन है और यह 19:9 aspect रेश्यो में है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है.
फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में सेटअप किया हुआ है.रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो नोकिया 7.1 में आपको 4GB की रैम देखने को मिलता है और इंटरनल मेमोरी 64GB. माइक्रो एसडी कार्ड 400GB कैपेसिटी का सपोर्ट करता है.
फोटोग्राफी के लिए नोकिया 7.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इस फोन में 12MP और 5MP का डबल रियर कैमरा डुअल LED फ़्लैश के साथ है. वहीँ फ्रंट साइड में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. यह फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है. फोन में बैटरी 3060mAh की है और ये फोन फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने के साथ युएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ है.

Latest Articles