Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

विवो Y71i और Vivo Y81 हुआ सस्ता ! जानिए नई कीमत

Teknikal Raman:  दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो भी इंडियन मार्केट में मिड और बजट सेगमेंट में काफी अच्छे ...

Related imageTeknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो भी इंडियन मार्केट में मिड और बजट सेगमेंट में काफी अच्छे स्मार्टफोन पेश करती है. ये कम्पनी अपने Y सीरीज के अंतर्गत किफायती और सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च करती है. आज इस कम्पनी ने विवो Y71i और विवो Y81 की कीमत में कटौती करके इन्हें और सस्ता कर दिया है. आपको बता दें कि प्राइस में कमी होने की खबर सबसे पहले मुंबई बेस्ड महेश टेलिकॉम ने ट्वीट करके दी.

Third party image reference
सबसे पहले Vivo Y71i की बात करें तो ये फोन अब सिर्फ 7,990 रूपये का हो गया है, पहले इसकी कीमत 8,990 रूपये थे, यानी कि इस फोन में पूरे 1000 रूपये की कटौती की गयी है. इस फोन में 2GB की रैम और 16GB की स्टोरेज मौजूद है. इसमें 6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में मिलता है.

Third party image reference
ये फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर बेस्ड फनटच ओएस पर चलता है. इस फोन के कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो इसमें हमें 8MP का सिंगल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा मिलता है. इस फोन में बैटरी 3360mAh की लगी है.

Third party image reference
अब विवो Y81 की अगर बात करें तो इसकी भी कीमत विवो ने 1000 रूपये घटाई है. ये फोन दो वेरिएंट में आता है और दोनों ही वेरिएंट की कीमत में हजार रूपये की कटौती हुई है. पहला वेरिएंट 3GB रैम के साथ आता है जो अब केवल 10,990 रूपये में मिलेगा, वहीँ दूसरा वेरिएंट जो 4GB रैम के साथ है वो 12,490 रूपये में ख़रीदा जा सकता है.

Third party image reference
विवो Y81 के दोनों वेरिएंट में 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. इस फोन में 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो में है और एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है. इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा है और 5MP का फ्रंट कैमरा है. बैटरी 3260mAh की मिलती है.

Third party image reference
दोस्तों, विवो के इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत में हुई कटौती के बारे में कुछ कहना हो तो आप नीचे कमेन्ट करके अवश्य अपनी प्रतिक्रिया दें. धन्यवाद!

Latest Articles