Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

भारत के पहले 10GB RAM वाले स्मार्टफोन की बिक्री हुई शुरू

Teknikal Raman:  दोस्तों, आप सबको भी तो पता चल ही गया होगा कि इंडिया का पहला 10GB रैम वाला फोन कौन सा है. अभी हाल ही में कुछेक दिन पहले ...

Teknikal Raman: दोस्तों, आप सबको भी तो पता चल ही गया होगा कि इंडिया का पहला 10GB रैम वाला फोन कौन सा है. अभी हाल ही में कुछेक दिन पहले ही ये स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था. जी हां ये फोन वनप्लस का OnePlus 6T McLaren Edition है. वैसे वनप्लस 6T अक्टूबर के महीने में ही लॉन्च हो गया था लेकिन वह 8GB रैम के साथ था, ये जो McLaren एडिशन लाया गया है इसमें 10GB रैम है. ये स्मार्टफोन आज से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध भी हो गया है.

Third party image reference
वनप्लस 6T McLaren एडिशन की कीमत की बात करें तो इंडिया में इसकी प्राइस 50,999 रूपये रखी गयी है और ये फोन केवल एक वेरिएंट में आता है, 10GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज. वनप्लस 6T का 8GB वेरिएंट जो कुछ महीने पहले लॉन्च हुआ था उसकी कीमत 45,999 रूपये थी. McLaren एडिशन पर लॉन्च ऑफर भी दिए जा रहे हैं. पहला ऑफर एक्सिस बैंक डेबिट और credit कार्ड पर मिल रहे हैं. इसके कार्ड से EMI पर फोन लेने पर 2000 रु का कैशबैक दिया जायेगा. इसके अलावा इस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्म पर 1500 रु कैशबैक का लाभ मिल सकता है. इसके अतिरिक्त अमेज़न पर एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिसका फायदा उठाकर आप 3000 रूपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं.
वनप्लस 6T McLaren Edition का फुल स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
इस स्मार्टफोन में वनप्लस ने 6.41 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले Waterdrop वाले नौच के साथ दिया है. इस डिस्प्ले का aspect रेश्यो 19.5:9 है और इस फोन के डिस्प्ले पर आपको कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन भी दी गयी है. यह फोन एंड्राइड 9.0 पाई पर चलता है. वनप्लस 6T को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है. इस एडिशन में 10GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लिया जा सकता है. इस हैंडसेट में आपको एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा नहीं मिलेगी. इंटरनल मेमोरी अधिक देने की वजह से कम्पनी ने माइक्रो एसडी स्लॉट नहीं दिया है.

Third party image reference
अब कैमरा डिपार्टमेंट की तरफ देखने तो वनप्लस 6T McLaren Edition में हमें 16MP और 20MP का डबल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है. जिसमें से पहला कैमरा सोनी IMX519 सेंसर और f/1.7 अपर्चर के साथ है. वहीँ दूसरा जो 20MP का है उसमें सोनी IMX376K सेंसर f/1.7 अपर्चर के साथ है. ये कैमरा 4K विडियो 60fps पर रिकॉर्ड कर सकता है. इसके अलावा ये सुपर स्लो मोशन विडियो भी शूट करने में सक्षम है. इस रियर कैमरे में डुअल LED फ़्लैश दिया गया है, OIS सपोर्ट और EIS भी मौजूद है. फ्रंट साइड में सिंगल सेल्फी कैमरा 16MP का सोनी IMX371 सेंसर और f/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है. ये फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है और मात्र 0.4 सेकंड में अनलॉक करने का दावा करता है.

Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए वनप्लस 6T में डुअल सिम स्लॉट, 4G Volte सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, NFC, युएसबी टाइप सी पोर्ट आदि दी गयी है. इस फोन में पुराने वनप्लस से बड़ी बैटरी दी गयी है. इसमें कम्पनी ने 3700mAh की दमदार बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी है. वनप्लस के अनुसार महज 30 मिनट के चार्ज में दिनभर काम चल जायेगा. इस फोन का वजन 185 ग्राम है और थिकनेस 8.2mm है.

Latest Articles