Teknikal Raman : जी हां दोस्तों, देश की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने अपने एक 6 महीने की लम्बी वैलिडिटी वाल...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, देश की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने अपने एक 6 महीने की लम्बी वैलिडिटी वाले प्लान में कुछ बदलाव किया है, इसे अपडेट किया है. इस प्लान की कीमत 999 रूपये है जोकि 181 दिनों की वैधता के साथ आता है. आज कम्पनी ने इसी प्रीपेड प्लान में डेटा बेनेफिट्स में इजाफा कर दिया है. इस पैक में अब ग्राहकों को हर रोज 2.2GB डेटा की बजाय 3.1GB डेटा मिलेगा. यानी पहले के मुकाबले 900MB एक्स्ट्रा डेटा का लाभ मिलेगा.
Third party image reference
बीएसएनएल के इस अर्धवार्षिक प्रीपेड प्लान में जो अब 3.1GB डेली डेटा मिलेगा उसे उपभोक्ता अपने 2G और 3G दोनों नेटवर्क पर यूज कर सकते हैं. डेली डेटा लिमिट क्रॉस करने के बाद भी ग्राहकों का इन्टरनेट ठप्प नहीं होगा क्योंकि 40kbps की स्पीड से फिर भी नेट सर्विस मिलती रही है. इन्टरनेट सेवा के साथ इस 999 रूपये के प्लान में आपको अनलिमिटेड लोकल और नेशनल वॉईस कॉलिंग की फैसिलिटी मिलती है. हालाँकि मुंबई और दिल्ली सर्किल में कॉल चार्जेज 60 पैसे प्रति मिनट लगता है. इन दोनों सर्किल को छोड़कर अन्य सभी जगह फ्री कॉलिंग का लुत्फ़ उठाया जा सकता है.
Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि इस सरकारी दूरसंचार कम्पनी ने हाल ही में दो सालाना प्लान भी पेश किया था. एक 1699 रु का और दूसरा 2,099 रूपये का. दोनों ही प्रीपेड पैक में 365 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है. कम्पनी इन प्लान्स में अब डबल डाटा बेनिफिट दे रही है. पहले 1699 रु के प्लान में केवल 2GB डेटा रोज मिलता था लेकिन अब हर रोज 4.21GB डेटा दिया जा रहा है, वहीँ 2,099 रु के प्लान में अब प्रतिदिन 6.21GB इन्टरनेट डेटा मिलता है, इससे पहले 4GB दिया जाता था. इन प्लान्स में भी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है.


