Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

कूलपैड ने भारत में लॉन्च किये 3 नए बजट स्मार्टफोन, कीमत मात्र 3,999 रु से शुरू

जी हां दोस्तों, कूलपैड ने आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक साथ तीन-तीन नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. इन फोन्स के नाम Mega 5, मेगा...

जी हां दोस्तों, कूलपैड ने आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक साथ तीन-तीन नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. इन फोन्स के नाम Mega 5, मेगा 5M और मेगा 5C है. इनकी कीमत महज 3,999 रूपये से शुरू होती है. कूलपैड के इन सभी स्मार्टफोन को ऑफलाइन प्लेटफार्म से बेचा जायेगा यानी दुकानों और रिटेल स्टोर्स पर, क्योंकि कम्पनी ऑफलाइन बजट सेगमेंट के फोन खरीदने वालों को ध्यान में रखकर मेगा फोन्स को लॉन्च किया है.

कूलपैड मेगा 5 की कीमत और फीचर्स-


Third party image reference
कूलपैड के इन स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेक्स की बात करें तो Mega 5 जो है वो एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है. इस फोन में 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. फोन मीडियाटेक के MT6739 क्वैड कोर प्रोसेसर से powered है. इसमें कम्पनी ने 3GB की रैम के साथ 32GB का इंटरनल मेमोरी दिया है. साथ ही इसमें एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाकर स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा भी दी गयी है.

Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो मेगा 5 में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है. इसमें 13MP और 0.3MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मौजूद है. सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया है. स्मार्टफोन के रियर साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है. फोन में बैटरी 3000mAh की लगी है. इस फोन की कीमत 6,999 रूपये है.

कूलपैड मेगा 5C की कीमत और फीचर्स-


Third party image reference
अब कूलपैड मेगा 5C की बात करते हैं. इस स्मार्टफोन में भी डुअल सिम स्लॉट मिलता है और ये भी अन्रोइड के ओरियो ओएस पर चलता है. हालाँकि इसमें थोड़ा छोटा डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन 5.45 इंच की एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है. इस हैंडसेट में 1GB की रैम और 16GB की स्टोरेज दी गयी है.

Third party image reference
यह स्मार्टफोन 1.3GHz के क्वैड कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. इसमें भी आप एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं. फोटोग्राफी के लिए इसमें 5MP का रियर कैमरा और 5MP का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है. बैटरी कैपेसिटी 2500mAh की दी गयी है. मेगा 5C की कीमत 4,499 रूपये रखी गयी है.

कूलपैड मेगा 5M की कीमत और फीचर्स-


Third party image reference
और अंत में कूलपैड Mega 5M के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो इसमें आपको 5 इंच का एचडी डिस्प्ले देखने को मिलता है. फोन को किसी 1.2GHz के क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. इस फोन में भी 1GB रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है.

Third party image reference
एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड 32GB तक का यूज किया जा सकता है. कैमरा की बात करें तो इस फोन में 5MP का सिंगल रियर कैमरा और 2MP का सेल्फी कैमरा दिया है. फोन में बैटरी 2000mAh की है. और इन तीनों में से यही मेगा 5M सबसे सस्ता स्मार्टफोन है. इसकी कीमत मात्र 3,999 रूपये है.

Third party image reference

Latest Articles