चीन की मशहूर स्मार्टफोन कम्पनी हुवावे ने अपने Y सीरीज के अंतर्गत एक दमदार फोन Huawei Y7 Pro (2019) लॉन्च किया है. ये स्मार्टफोन फ़िलहाल व...
चीन की मशहूर स्मार्टफोन कम्पनी हुवावे ने अपने Y सीरीज के अंतर्गत एक दमदार फोन Huawei Y7 Pro (2019)लॉन्च किया है. ये स्मार्टफोन फ़िलहाल वियतनाम में पेश किया है जहाँ इसकी कीमत VND 39,90,000 रखी गयी है जो लगभग 11,990 रूपये होती है.
Third party image reference
अगर यह फोन भारत में लॉन्च होगा तो प्राइस इतनी ही होगी या फिर इसके आसपास ही होगी. इस फोन में हुवावे ने 4000mAh का दमदार बैटरी लगाया है और साथ ही इसमें डबल रियर कैमरा सेटअप भी दिया है. यह फोन ब्लू और ब्लैक कलर में वियतनाम में खरीदने के लिए उपलब्ध भी हो गया है. अब चलिए इस Huawei Y7 Pro (2019) का पूरा स्पेक्स और फीचर्स जानते हैं.
Third party image reference
हुवावे के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको 6.26 इंच का एक फुल एचडी+ डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में देखने को मिलता है और साथ ही इस डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी दी गयी है. यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है जिसके साथ Adreno 506 GPU है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो इस हैंडसेट में कम्पनी ने 3GB की रैम के साथ 32GB का इंटरनल स्टोरेज दिया है. वैसे आप इस डिवाईस में 512GB क्षमता तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी लगा सकते हैं. हुवावे Y7 Pro (2019) एंड्राइड के पॉपुलर ओएस ओरियो 8.1 पर चलता है हालाँकि टॉप में EMUI 8.2 का इंटरफ़ेस देखने को मिलता है.
Third party image reference
अब फोटोग्राफी यानी कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर दौरायें तो इस फोन में13MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखता है जिसका अपर्चर साइज़ क्रमशः f/1.8 और f/2.4 है, और साथ में LED फ़्लैश लाइट भी है. वहीँ फ्रंट साइड में 16MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा मिलता है. फोन में फेस अनलॉक फीचर तो दिया गया है लेकिन फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है. ऐसा शायद इसलिए क्योंकि ये एक बजट सेगमेंट का फोन हुवावे ने उतारा है लेकिन जितनी इसकी कीमत रखी गयी है उस हिसाब से फिंगरप्रिंट तो दे ही देना चाहिए था.
Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए इस नए स्मार्टफोन में आपको डुअल 4G VoLTEमिल जाता है, 3G, ब्लूटूथ, wifi, जीपीएस आदि तो है ही. इस फोन में जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया था कि 4000mAh की धांसू बैटरी दी गयी है, ये नार्मल यूजेज के हिसाब से डेढ़ दिनों का बैकअप आराम से दे देगी. हुवावे के इस फोन का वजन 168 ग्राम है और थिकनेस मात्र 8.1mm है.
दोस्तों, इसी तरह की लेटेस्ट टेक न्यूज पढ़ते रहने के लिए इस विश्वसनीय और पॉपुलर चैनल को फॉलो करना न भूलें.


