Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी के तीन LED टीवी हुए सस्ते, जानिए नई कीमतें

जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही सुना. चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने इंडिया में अपने तीन-तीन LED टीवी के दाम में गिरावट कर दी है. कम्पन...

जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही सुना. चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने इंडिया में अपने तीन-तीन LED टीवी के दाम में गिरावट कर दी है. कम्पनी ने कीमत में कटौती इसलिए कि हैं क्योंकि हाल ही में सरकार ने GST रेट को घटा दिया था, ये तो आपको भी पता होगा. पहले टीवी पर 28% जीएसटी लगता था लेकिन अब सिर्फ 18% लगेगा. सबसे पहला टीवी जिसका दाम घटाया गया है वो है Mi TV 4A 32 इंच वाला, दूसरा है मी LED टीवी 4A प्रो 49 और तीसरा है मी TV 4C प्रो 32.

Third party image reference
शाओमी के इन तीनों LED टीवी के लेटेस्ट कीमत आपको बताएं तो Mi TV 4A 32 की कीमत में 1500 रूपये की कमी कर दी गयी है और अब इसकी प्राइस केवल 12,499 रूपये है. पहले यह 13,999 रूपये में सेल हो रहा था. वहीँ Mi TV 4C प्रो 32 में पुरे 2000 रूपये की कटौती की गयी है, और ये टीवी अब 13,999 रूपये का हो गया है. और लास्ट टीवी जो मी LED टीवी 4A प्रो 49 है, उसकी कीमत मात्र 1000 रूपये कम हुई है. ये टीवी अब आप 30,999 रूपये में खरीद पाएंगे.

Third party image reference
चीन की ये कम्पनी भारत में वैसे तो स्मार्टफोन के लिए मशहूर है और नंबर वन पोजीशन पर है लेकिन इस कम्पनी के किफायती कीमत के टीवी भी यहाँ के लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी शाओमी का ही कोई LED टीवी लेने वाले थे तो अब आप बिना किसी देरी के खरीद सकते हैं क्योंकि बिना किसी ऑफर के आपके कुछ पैसे बच ही जायेंगे. और अगर कुछ ऑफर मिल जायेंगे तो सोने पे सुहागा हो जायेगा. शाओमी के टीवी को आप ऑनलाइन मी डॉट कॉम से खरीद सकते हैं और इनके ऑफलाइन स्टोर्स पर भी मिल जायेंगे.


Latest Articles