Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो की अगली सेल है इस दिन, ऑर्डर करने के लिए रहें तैयार

दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि चीनी स्मार्टफोन कम्पनी अपने सभी फोन ऑनलाइन और फ़्लैश सेल के द्वारा ही बेचती है. हालिया लॉन्च हुए रे...

दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि चीनी स्मार्टफोन कम्पनी अपने सभी फोन ऑनलाइन और फ़्लैश सेल के द्वारा ही बेचती है. हालिया लॉन्च हुए रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो को भी फ़्लैश सेल में ही सेल किया जा रहा है. इन फोन्स की पहली सेल कल यानी 13 मार्च को हुई थी और दोनों ही मॉडल के जितने भी यूनिट्स सेल में उपलब्ध किये गए थे वे सब चंद सेकंड्स में बिक गए. हालाँकि चिंता की कोई बात नहीं जो लोग नहीं ले पाए वे दूसरी सेल में ले ट्राय कर सकते हैं. अगली फ़्लैश सेल 20 मार्च को होगी. रेडमी नोट 7 या रेडमी नोट 7 प्रो दोनों को ही फ्लिप्कार्ट और मी डॉट कॉम से आर्डर किया जा सकता है.

Third party image reference
शाओमी ने अपने ऑफिसियल वेबसाइट पर रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो का एक लिस्टिंग बैनर लगाया है जिसपे लिखा है कि सेल 12 बजे दोपहर में होगी. इस सेल में एयरटेल की तरफ से डबल डेटा ऑफर भी दिया जायेगा. इस ऑफर के तहत एयरटेल के 249 और 349 रूपये के प्लान से रिचार्ज करने पर 1120GB डेटा बेनिफिट मिल सकता है. इसके अलावा फ्लिप्कार्ट पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट एक्सिस बज credit कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा. इतना ही नहीं जियो भी इन नए रेडमी फोन खरीदने वालों को डबल डेटा बेनिफिट देगा और साथ ही 2400 रूपये तक का कैशबैक वाउचर भी मिलेगा.

Third party image reference
इन दोनों ही लेटेस्ट फोन्स की डिमांड बहुत अधिक है क्योंकि शाओमी के अनुसार कल 2 लाख से भी अधिक यूनिट्स रेडमी नोट 7 के कुछेक मिनट में बिक गए. और रेडमी नोट 7 प्रो तो सेकंडो में ख़त्म हो गए. रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत 13,999 रूपये से शुरू होती है. 14 हजार रूपये के बजट में आपको 4GB रैम और 64GB और साथ ही 48MP का धांसू कैमरा मिल जाता है. इसके दुसरे वेरिएंट की कीमत 16,999 रूपये है जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है. वहीँ रेडमी नोट 7 की बात करें तो इसकी बेस वेरिएंट की प्राइस 9,999 रूपये है और हायर वेरिएंट की 11,999 रूपये है. बेस वेरिएंट में 3GB रैम + 32GB स्टोरेज और हायर वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी है.

Third party image reference

Latest Articles