जी हां दोस्तों, भारती एयरटेल ने आज अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. कम्पनी ने 398 रूपये का प्रीपेड प्लान मार्केट...
जी हां दोस्तों, भारती एयरटेल ने आज अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. कम्पनी ने 398 रूपये का प्रीपेड प्लान मार्केट में उतारा है. इस पैक में कॉलिंग, डेटा और SMS की सुविधा भी मिलेगी. इसमें दिए जाने वाले बेनेफिट्स के बारे में विस्तार से जानें तो इस लेटेस्ट प्लान में एयरटेल यूजर्स को हर रोज 1.5GB 4G डेटा दिया जायेगा. इसके साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स करने को मिलेगा. इसके अलावा डेली 90 SMS भी इस्तेमाल कर सकेंगे. और इस प्लान की वैधता 70 दिन तक रहेगी.
Third party image reference
एयरटेल के ही मौजूदा एक प्लान जोकि 399 रूपये का है, उसकी बात करें तो उसमें वैलिडिटी ज्यादा मिलती है लेकिन डेटा बेनिफिट कम. 399 रु वाले प्रीपेड प्लान में डेली सिर्फ 1G डेटा मिलता है. वॉईस कॉलिंग अनलिमिटेड मिलती है और SMS कुल 100 रोज मिलता है. इस पैक की वैलिडिटी पूरे 84 दिन रहती है. वहीँ आज जो 398 रूपये का प्लान लॉन्च हुआ है उसमें इससे 14 दिन कम वैलिडिटी है. इसलिए जो लोग कम डेटा खपत करते हैं उनके लिए 399 वाला ही प्लान बेस्ट है.
Third party image reference
जाते-जाते एयरटेल के इस लेटेस्ट प्लान की तुलना अगर जियो के 398 रूपये प्लान से करें तो रिलायंस जियो अपने प्रीपेड ग्राहकों को इस पैक में डेली 2GB हाई स्पीड 4G डेटा डेटा है. यानी कि एयरटेल से आधा जीबी ज्यादा डेटा जियो देता है. और वैलिडिटी जियो भी 70 दिन ही देता है. इसके अलावा जियो के 399 रूपये के प्लान में भी 84 दिन वैलिडिटी है लेकिन डेटा इसमें भी 0.5GB एक्स्ट्रा मिलता है एयरटेल के मुकाबले. इस पैक में जियो 1.5GB डेटा देता है जबकि एयरटेल सिर्फ 1GB दे रहा.
Third party image reference

