Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

विवो का यह स्मार्टफोन मात्र 7,990 रूपये में भारत में होगा लॉन्च !

जी हां दोस्तों चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी विवो इंडिया में एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रहा है. खबर है कि कम्पनी Vivo Y91i नाम...

जी हां दोस्तों चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी विवो इंडिया में एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रहा है. खबर है कि कम्पनी Vivo Y91i नाम के एक फोन को मात्र 7,990 रूपये के शुरूआती कीमत पर भारत में लॉन्च करेगी. इस स्मार्टफोन के महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन विवो के थाईलैंड और मलेशिया साइट्स पर उजागर हो चुके हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन का हार्डवेयर Y91 जैसा ही है जो इसी साल इंडिया में लॉन्च हुआ था और अब तो इसकी कीमत एक हजार रूपये कम भी की जा चुकी है. खैर अभी चलिए जानते है बजट फोन विवो Y91i के क्या स्पेक्स होंगे.

Third party image reference
विवो Y91i के स्पेसिफिकेशन के बारे में मलेशियाई और थाईलैंड वेबसाइट के मुताबिक इस फोन में डुअल नैनो सिम स्लॉट होगा और ये फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलेगा. इस स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले होगा. और इस फोन को मीडियाटेक के हिलियो P22 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. विवो के इस डिवाईस में 2GB की रैम और 16GB या 32GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा.

Third party image reference
इस फोन के फोटोग्राफी यानी कैमरा की अगर बात करें तो इसमें 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा सेटअप क्रमशः f/2.2 और f/2.4 लेंस के साथ होगा. वहीँ फ्रंट साइड में 8MP का सिंगल सेल्फी कैमरा दिया जायेगा. इस बजट फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद होगा जोकि रियर पैनल में सेट किया हुआ मिलेगा. इस फोन में बैटरी भी दमदार होगी, इसमें 4030mAh की बैटरी लगी होगी. थिकनेस की बात करें तो ये विवो फोन महज 8.28mm मोटा होगा.

Third party image reference

Latest Articles