दोस्तों, जैसा की आप सभी को मालूम होगा कि सैमसंग ने कल ही एक मिड रेंज स्मार्टफोन गैलेक्सी M30 लॉन्च किया था. इस साउथ कोरियन स्मार्टफोन कम...
दोस्तों, जैसा की आप सभी को मालूम होगा कि सैमसंग ने कल ही एक मिड रेंज स्मार्टफोन गैलेक्सी M30 लॉन्च किया था. इस साउथ कोरियन स्मार्टफोन कम्पनी ने M सीरीज के तीन हैंडसेट भारत में लॉन्च करने के बाद इसने आज गैलेक्सी A सीरीज का तीन-तीन स्मार्टफोन इंडिया में ही लॉन्च कर दिया है. जी हाँ, सैमसंग ने एक साथ गैलेक्सी A10, गैलेक्सी A30 और गैलेक्सी A50 स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है. और इसकी शुरुआती कीमत मात्र 8,490 रूपये है. सभी फोन सैमसंग के ही सुपर अमोलेड डिस्प्ले से लैस हैं और गैलेक्सी A50 जो है उसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
Third party image reference
सैमसंग के इन तीनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो आपको गैलेक्सी A50 जोकि सबसे महंगा है, इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले वाटरड्राप नौच डिस्प्ले के साथ मिलता है. इस फोन को दो तरह के स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है. पहला वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ है जबकि दूसरा 6GB रैम और 64GB की ही इंटरनल मेमोरी के साथ है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट पर गौर करें तो गैलेक्सी A50 में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलता है. 25MP+5MP और 8MP का. इसके साथ ही फ्रंट में सिंगल 25MP का शानदार सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी 512GB तक का सपोर्ट करता है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट मौजूद है. बैटरी 4000mAh की लगी है. कीमत की बात करें तो 4GB रैम वेरिएंट 19,990 रूपये का है. वहीँ हायर वेरिएंट 6GB रैम वाले की कीमत 22,990 रूपये रखी गयी है.
Third party image reference
गैलेक्सी M30 की बात करें तो इसकी कीमत सैमसंग ने 16,990 रूपयेरखी है. इस हैंडसेट में भी 6.4 इंच का फुल एचडी+ सुपर अमोलेड इनफिनिटी यु डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन को Exynos 7904 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है जिसके साथ 4GB की रैम है.
Third party image reference
इंटरनल मेमोरी 64GB दी हुई है. और एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड 512GB लगाया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इमसें 16MP+5MP का डबल रियर कैमरा है. जबकि फ्रंट में इसमें भी 25MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर में ही है. इस फोन में भी 4000mAh की बैटरी है.
Third party image reference
और अंत में सैमसंग गैलेक्सी A10 के बारे में कुछ स्पेक्स और प्राइस जानते हैं. इस स्मार्टफोन की कीमत सिर्फ 8,490 रूपये रखी है. ये फोन एक बजट सेगमेंट का फोन होने वाला है. इसमें सैमसंग ने 6.2 इंच का एचडी+ इनफिनिटी V डिस्प्ले दिया गया है.
Third party image reference
फोन को Exynos 7884 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 2GB की रैम और 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज है. फोटोग्राफी के लिए 13MP का सिंगल रियर कैमरा और 5MP का सिंगल फ्रंट सेल्फी कैमरा है. इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है फोन में बैटरी 3400mAh की है.
Third party image reference

