दोस्तों, जैसा कि हम और आप सभी जानते हैं कि शाओमी को इस समय कोई टक्कर दे सकता है तो वो है ओप्पो की सब-ब्रांड रियलमी. रियलमी एक ऐसा ब्रांड...
दोस्तों, जैसा कि हम और आप सभी जानते हैं कि शाओमी को इस समय कोई टक्कर दे सकता है तो वो है ओप्पो की सब-ब्रांड रियलमी. रियलमी एक ऐसा ब्रांड है जो कम से कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स अपने फोन में देता है. इसका Realme 2 प्रो फोन लाखों लोगों को पसंद आया था. अब कम्पनी रियलमी 3 को लॉन्च करने वाली है. खबर है कि ये फोन 4 मार्च को फ्लिप्कार्ट पर लॉन्च किया जायेगा. फ्लिप्कार्ट ने इस फोन के कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स भी कन्फर्म कर दिए हैं, जैसे बैटरी और प्रोसेसर के बारे में. तो चलिए जानते हैं इस लेटेस्ट अपकमिंग फोन के क्या स्पेक्स होंगे.
Third party image reference
फ्लिप्कार्ट के वेबपेज पुष्टि करती है कि रियलमी 3 को जिस प्रोसेसर से powered किया जायेगा वो मीडियाटेक का हिलियो P70 होगा जोकि 12nm पर बना है. इसके साथ ही इस फोन में ड्यूड्राप यानी वाटरड्राप नौच डिस्प्ले होगा. वहीँ बैटरी के बारे में फ्लिप्कार्ट ने बताया है कि इसमें 4230mAh की पॉवरफुल बैटरी लगी होगी. रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने एक विडियो टीज किया है जिससे पता चलता है कि रियलमी 3 का प्रो वेरिएंट भी इसके साथ लॉन्च होगा या फिर कुछेक दिनों बाद लॉन्च किया जायेगा.
Third party image reference
रियलमी के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा. ये फोन रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ ही होगा. अभी रियलमी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट देने की नहीं सोचा है शायद. ये फोन फ़ास्ट चार्जिंग तो सपोर्ट करेगा ही. इसका रियर पैनल डायमंड कट डिजाईन के साथ होगा. रियलमी 3 और रियलमी 3 प्रो भी 4 मार्च को 12 बजकर 30 मिनट पर लॉन्च हो सकता है. लॉन्च होने के बाद ये फोन्स शाओमी के हालिया लॉन्च हुए रेडमी नोट 7 और नोट प्रो को टक्कर देंगे.
Third party image reference

