Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

अप्रैल 2019: दस हजार के अन्दर मिलने वाले टॉप 3 लेटेस्ट स्मार्टफोन !

दोस्तों, स्मार्टफोन की दुनिया में अगर हम 10 हजार के बजट की बात करें तो इस रेंज में बहुत सारे फोन तरह-तरह की कम्पनियों के मिल जाते हैं. इ...

दोस्तों, स्मार्टफोन की दुनिया में अगर हम 10 हजार के बजट की बात करें तो इस रेंज में बहुत सारे फोन तरह-तरह की कम्पनियों के मिल जाते हैं. इंडिया के लोग भी ज्यादातर 10,000 रूपये के आसपास के ही स्मार्टफोन खरीदते हैं. ऐसे में उनके लिए सबसे बेस्ट फोन इस रेंज का कौन सा होगा, वही आज हम बताने जा रहे हैं. इस समय अप्रैल 2019 में कोई नया फोन खरीदना चाहता है तो उनके लिए 3 स्मार्टफोन हैं जिसे वे खरीद सकते हैं. तीनों फोन्स के बारे में हमें नीचे बताया है.

शाओमी रेडमी नोट 7-


Third party image reference
आपलोगों को भी शायद पता होगा कि शाओमी ने हाल ही में कुछ हफ्ते पहले 10 हजार के बजट का एक फोन लॉन्च किया था. ये फोन रेडमी नोट 7 ही था. इस फोन को इस प्राइस में नंबर एक पोजीशन पर हमने रखा है. इस फोन में ग्राहकों को वो सारे फीचर मिल जाते हैं जो किसी मिड-रेंज फ्लैगशिप में मिलते हैं. रेडमी नोट 7 में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज है. 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस, डुअल रियर कैमरा और 4000mAh की बैटरी है. फोन की कीमत महज 9,999 रूपये है.

रियलमी 3-


Third party image reference
दुसरे नंबर पर हमने रखा है रियलमी का realme 3 स्मार्टफोन. यह फोन भी 10 हजार के टाइट बजट में बेस्ट है. वाटरड्राप नौच डिस्प्ले के साथ आने वाला ये फोन मीडियाटेक हिलियो P70 प्रोसेसर से powered है. फोन में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, एंड्राइड पाई 9.0 ओएस पर चलता है और बैटरी 4230mAh की दी हुई है. बैक में 13MP+2MP का डुअल कैमरा और फ्रंट में 13MP का सिंगल कैमरा है. इस फोन की कीमत सिर्फ 8,999 रूपये है.

सैमसंग गैलेक्सी M10-


Third party image reference
सैमसंग का भी एक यह स्मार्टफोन इस बजट का अच्छा चॉइस हो सकता है. गैलेक्सी M सीरीज का ये फोन सबसे सस्ता फोन है. गैलेक्सी M10 का बेस वेरिएंट मात्र 7,990 रूपये का है लेकिन उसमें सिर्फ 2GB रैम है, इसलिए इस फोन का 3GB रैम +32GB स्टोरेज वेरिएंट इस बजट के लिए सही रहेगा. सैमसंग ने इस फोन में 6.22 इंच का एचडी+ इनफिनिटी V डिस्प्ले दिया हुआ है. फोन Exynos 7870 प्रोसेसर पर काम करता है. बैटरी 3400mAh की लगी है. फोटोग्राफी के लिए 13MP+5MP का डबल रियर कैमरा है और फ्रंट में सिंगल 5MP का सेल्फी कैमरा है.

Third party image reference

देश दुनिया की तमाम मोबाइल, टेलिकॉम और अन्य टेक्नोलॉजी की खबरें पढने के लिए अभी फॉलो करें !

Latest Articles