Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग गैलेक्सी A70 ट्रिपल रियर कैमरा और 20:9 डिस्प्ले के साथ लॉन्च !

जी हां दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सैमसंग ने एक और A सीरीज का फोन  गैलेक्सी A70  को भारत में लॉन्च ...

जी हां दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सैमसंग ने एक और A सीरीज का फोन गैलेक्सी A70 को भारत में लॉन्च कर दिया है. वैसे तो यह फोन ग्लोबली पिछले ही महीने लॉन्च कर दिया गया था लेकिन अब यह फोन इंडिया में आ चुका है. इस लेटेस्ट फोन की प्री-बुकिंग 20 दिसंबर से शुरू होगी और 30 अप्रैल तक चलेगी. हालाँकि स्मार्टफोन की सेल 1 मई से आरंभ होगी.

Third party image reference
आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी A70 गैलेक्सी A सीरीज का नवीनतम फोन है. इस फोन के कुछ हाईलाइटेड फीचर्स की बात करें तो इसमें इनफिनिटी U डिस्प्ले है और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है. फोन को लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है. इस फोन में ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है. और दमदार बैटरी के साथ सुपर फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी है.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A70 की कीमत की अगर बात करें तो इंडिया में ये फोन आपको 28,990 रूपये में मिलेगा. ये फोन सिंगल वेरिएंट में लाया गया है. इस फोन में 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज स्पेस मिलती है. यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और सफ़ेद कलर ऑप्शन में ख़रीदा जा सकेगा. जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि इस फोन की प्री-बुकिंग 20 अप्रैल से स्टार्ट होगी. लेकिन फोन की बिक्री 1 मई से शुरू होगी तो आप इस नए महीने के पहले दिन से फ्लिप्कार्ट या सैमसंग ऑनलाइन शॉप से गैलेक्सी A70 को आर्डर कर पाएंगे.

सैमसंग गैलेक्सी A70 के स्पेसिफिकेशन-


Third party image reference


  • डुअल नैनो सिम स्लॉट
  • 6.7 इंच का फुल एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले
  • एंड्राइड पाई 9.0
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 ओक्टा कोर प्रोसेसर
  • 6GB रैम और 128GB स्टोरेज
  • एक्सटर्नल माइक्रो एसडी सपोर्ट- 512GB
  • रियर कैमरा- 32MP+8MP+5MP

Third party image reference

  • फ्रंट सेल्फी कैमरा- 32MP
  • ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर
  • यूएसबी टाइप सी पोर्ट
  • 4500mAh की बैटरी
  • 25W सुपर फ़ास्ट चार्जर

Third party image reference
ऐसे ही लेटेस्ट टेक news पढ़ते रहने के लिए अभी फॉलो करें इस पॉपुलर चैनल को.

Latest Articles