जी हां दोस्तों, भारत की जानी मानी टेलिकॉम कम्पनी वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए एक सालाना प्लान लॉन्च किया है जिसमें अनलिमिटेड वॉईस कॉल...
जी हां दोस्तों, भारत की जानी मानी टेलिकॉम कम्पनी वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए एक सालाना प्लान लॉन्च किया है जिसमें अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग, एसएमएस और डेटा बेनिफिट भी दिया जायेगा. कम्पनी ने यह प्रीपेड प्लान मात्र 999 रूपये में पेश किया है. इस पैक में यूजर्स को 12GB डेटा ही मिलेगा, जिसे पूरे साल यूज करना होगा. इसका मतलब ये प्लान डाटा यूजर्स के लिए नहीं है क्योंकि आजकल रोज 1GB कम पड़ जाते हैं तो ये तो ऊंट के मुह में जीरा जैसा है.
Third party image reference
वोडाफोन ने प्लान एयरटेल के 998 रूपये के प्लान से कम्पीट करने के लिए लॉन्च किया है. ये प्लान वैसे सिर्फ पंजाब सर्किल में ही उतारा गया है. अन्य सर्किल के ग्राहकों के लिए ये प्लान मान्य नहीं है. हालाँकि जल्द ही अन्य सभी सर्कल्स के यूजर्स के लिए भी ये प्लान उपलब्ध कराया जा सकता है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग आप रोमिंग में भी कर सकते हैं. साथ ही आपको 100 SMS डेली मिलेगा पूरे 365 दिनों तक और डेटा जो 12GB मिलेगा उसे 3G/4G नेटवर्क पर इस्तेमाल कर पाएंगे.
Third party image reference
जैसा कि हमने आपको बताया कि वोडाफोन ने ये हजार रूपये के रेंज का प्लान एयरटेल के 998 रूपये के प्लान की टक्कर में लॉन्च किया है. एयरटेल भी अनलिमिटेड कॉलिंग, 12GB डेटा और डेली 100 SMS दे रहा है. हालाँकि वैलिडिटी सिर्फ 336 दिन ही मिलती है. अगर आप वोडाफोन के किसी ऐसे पैक से रिचार्ज करना चाहते हैं जिसमें साल भर भरपूर डेटा भी मिले तो आप वोडा का 1699 रूपये का प्लान ले सकते हैं. इस प्लान में आपको रोज 1GB डेटा मिलेगा.
Third party image reference

