दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मुकेश अम्बानी की टेलिकॉम कम्पनी रिलायंस जियो देश की सबसे पॉपुलर मोबाइल ऑपरेटर बन गयी है. जियो ने अप...
दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मुकेश अम्बानी की टेलिकॉम कम्पनी रिलायंस जियो देश की सबसे पॉपुलर मोबाइल ऑपरेटर बन गयी है. जियो ने अपने JioTV ऐप में 4 और एचडी मूवी चैनल्स को जोड़ा है. कम्पनी ने इस ऐप में दो रीजनल लैंग्वेज का चैनल जिसका नाम Bollywood प्रीमियम HD और JIO Bollywood क्लासिक HD है को ऐड किया है. इसके अलावा जो दो और चैनल ऐड हुए हैं वो है तमिल हिट्स HD और जियो तेलुगु हिट्स HD.
Third party image reference
आपको शायद मालूम हो कि हाल ही में जियो ने इस ऐप में एक शानदार अपडेट दिया है. इस अपडेट में PiP सपोर्ट मिल गया है. PiP का मतलब होता है पिक्चर इन पिक्चर मोड. इस फीचर की मदद से आप जियो टीवी पर कोई भी चैनल देखते हुए भी आप अपने व्हाट्सऐप मेसेज को देख सकते हैं चैट कर सकते हैं, ब्राउज़िंग करते हुए भी आप टीवी देख सकते हैं. विडियो थंबनेल की तरह या यूँ कहें की पॉप अप होकर चलता रहेगा. हालाँकि ये फीचर एंड्राइड 8.0 या इससे ऊपर के ओएस वाले फोन में ही सपोर्ट करता है.
Third party image reference
आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर घर में टीवी देखने की बजाय अपने स्मार्टफोन में ही देखते हैं. जियो टीवी पर वो सभी चैनल हैं जो डीटीएच कम्पनियां उपलब्ध कराती है. लोग क्रिकेट मैच भी अब ऑनलाइन ही देखते हैं. इसके लिए जियो के पास एक से एक बेहतरीन डेटा प्लान भी हैं. जियो टीवी और अन्य ऑनलाइन कंटेंट का आनंद किफायती कीमत में लेने के लिए 399 रूपये वाला प्लान सबसे बढ़िया है. इस प्लान में 84 दिनों तक रोज 1.5GB हाई स्पीड 4G डेटा मिल जाता है.
Third party image reference

