लेनोवो ब्रांड का अगला प्रीमियम स्मार्टफोन Lenovo Z6 Pro लॉन्च होने वाला है, ये फोन 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है. लॉन्चिंग से पहले ही ...
लेनोवो ब्रांड का अगला प्रीमियम स्मार्टफोन Lenovo Z6 Pro लॉन्च होने वाला है, ये फोन 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है. लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन की तस्वीर लीक हो गयी है. लीक्ड फोटो में इस फोन का रियर साइड दिख रहा है. देखने में यह फोन ग्लास का बना हुआ लगता है. इस स्मार्टफोन के पीछे 4 रियर कैमरा दिख रहा है. लेनोवो ने इस फोन को ब्लैक और रेड फिनिश दिया है.
Third party image reference
कम्पनी ने लेनोवो Z6 प्रो में तीन रियर कैमरा एक साथ लगाया है और चौथा कैमरा अलग है. इस फोन का ये लीक्ड फोटो चाईनीज वेबसाइट weibo पर आया है. ऑफिसियल वेबसाइट के अनुसार इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर होगा जो 2.9 माइक्रोन पिक्सेल साइज़ का होगा. रियर में दूसरा कैमरा वाइड एंगल कैमरा होगा. फ़्लैश प्राइमरी कैमरा के बगल में है.
Third party image reference
इस फोन के पीछे कोई फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिख रहा है, इसका मतलब इस फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट देखने को मिलेगा. फोन में बैटरी 4000mAh की होने की उम्मीद है. लेनोवो का यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया हुआ होगा. ये प्रोसेसर लिक्विड कुलिंग सिस्टम के साथ है. ये फोन 6GB, 8GB और 12GB रैम वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है और साथ ही ये 5G डिवाईस हो सकता है.
Third party image reference

