Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ओप्पो का यह फोन हुआ 10 हजार रूपये सस्ता ! साथ में ओप्पो A7 की भी कीमत घटी

चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने इंडिया में आज अपने दो स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती कर दी है. जी हां कम्पनी ने ओप्पो A7 की कीमत घटाई...

चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने इंडिया में आज अपने दो स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती कर दी है. जी हां कम्पनी ने ओप्पो A7 की कीमत घटाई है, और ओप्पो R17 प्रो की तो पूरे 10 हजार रूपये कीमत कम कर दी गयी है. ओप्पो ने A7 के 4GB रैम वेरिएंट की कीमत में गिरावट की है, इसकी कीमत एक हजार रूपये घटा दिया गया है. चलिए अब जानते हैं दोनों स्मार्टफोन की नई कीमत कितनी हो गयी है.
ओप्पो R17 प्रो की बात करें तो ये एक फ्लैगशिप मिड रेंज सेगमेंट का फोन है जो अभी तक 39,990 रूपये में सेल हो रहा था. परन्तु अब 10 हजार कीमत कम होने पर यह फोन अब सिर्फ 29,990 रूपये की कीमत पर उपलब्ध होगा. वहीँ ओप्पो A7 के 4GB रैम वेरिएंट को महज 13,990 रूपये में खरीद सकते हैं, पहले ये अमेज़न पर 14,990 रूपये में बिक रहा था. ओप्पो इंडिया में इन दोनों फोन्स की कीमत में कटौती की पुष्टि कर दी है. हालांकि अभी R17 प्रो का नया प्राइस ऑनलाइन शॉपिंग साईट पर शो नहीं हो रहा है.Related image
दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए याद दिला दूँ कि ओप्पो A7 4GB रैम वेरिएंट भारत में पिछले साल ही 16,990 रूपये में लॉन्च हुआ था, और अबतक इसकी कीमत दो बार कम की जा चुकी है. जबकि ओप्पो R17 प्रो दिसंबर 2018 में 45,990 रूपये में लॉन्च किया गया था और मार्च 2019 में इसकी कीमत 6000 रु कम हुई थी, और फिर अब 10 हजार हुई है.Related image
ओप्पो A7 और ओप्पो R17 प्रो के कुछ बेसिक फीचर्स की बात करें तो ओप्पो A7 जो है वो एंड्राइड ओरियो पर चलता है, इसमें 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है. फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है. फोन में 4230mAh की बैटरी है. 13MP+2MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16MP का सेल्फी कैमरा है.Related image
ओप्पो R17 प्रो में 6.4 इंच का फुल एचडी+ अमोलेड डिस्प्ले मिलता है. यह डिवाईस डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है. इसके डिस्प्ले पर आपको कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन मिल जाती है. यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 8GB की रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी मिलता है. फोन में बैटरी कैपेसिटी 3700mAh की है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. और फ्रंट में 25MP का सेल्फी कैमरा है.Image result for oppo r17 pro

Latest Articles