Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी Redmi Note 7S इंडिया में हुआ लॉन्च धांसू कैमरे के साथ

जी हाँ दोस्तों, जैसा कि हमने आपको कुछ ही दिन पहले बताया था कि शाओमी इंडिया में रेडमी नोट 7 का एक नया अवतार 20 मई को लॉन्च करने वाला है औ...

जी हाँ दोस्तों, जैसा कि हमने आपको कुछ ही दिन पहले बताया था कि शाओमी इंडिया में रेडमी नोट 7 का एक नया अवतार 20 मई को लॉन्च करने वाला है और कम्पनी ने आज लॉन्च कर भी दिया. शाओमी ने रेडमी नोट 7S स्मार्टफोन भारत में पेश किया है, ये फोन नोट 7 का अपग्रेडेड वर्जन माना जायेगा क्योंकि इसमें बेहतरीन कैमरा दिया गया है. इसमें 48MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है जो हमें रेडमी नोट 7 प्रो में देखने को मिला था.
रेडमी नोट 7S की कीमत-Image result for redmi note 7s
शाओमी रेडमी नोट 7S की कीमत इंडिया में 10, 999 रूपये से स्टार्ट होगी. कम्पनी ने इसे दो वेरिएंट में पेश किया है. पहला वेरिएंट या यूँ कहें की बेस वेरिएंट में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज है, इसकी कीमत 10,999 रूपये रखी गयी है. वहीँ दूसरा जो हायर वेरिएंट लॉन्च किया गया है उसमें 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज मिलेगी, इस वेरिएंट की कीमत 12,999 रूपये तय की गयी है. दोनों ही वेरिएंट ब्लैक, रेड और ब्लू कलर में मिलेगा. सेल की बात करें तो इस फोन की सेल 23 मई से फ्लिप्कार्ट और मी स्टोर के साथ मी डॉट कॉम पर भी होगी.
शाओमी रेडमी नोट 7S का स्पेसिफिकेशन-Related image
शाओमी के इस रेडमी नोट सीरीज फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डॉट नौच डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. इसके डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन भी लगी हुई है. इतना ही नहीं इसके बैक पैनल पर भी गोरिल्ला ग्लास 5 ही लगाया गया है. यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है जो 2.2GHz पर clocked है. फोन में 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB इनबिल्ट मेमोरी मिलता है.Image result for redmi note 7s
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 7S में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. जिसमें से पहला यानी प्राइमरी रियर कैमरा 48MP का दिया गया है जो f/1.8 अपर्चर के साथ है. सेकेंडरी कैमरा 5MP का सेटअप किया गया है. जबकि फ्रंट में 13MP का सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है जो फेस अनलॉक और AI पोर्ट्रेट मोड सपोर्ट करता है.Related image
इस फोन में आप 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी लगा सकते हैं. रियर पैनल में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इसमें बैटरी 4000mAh की दी गयी है और ये फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. रेडमी नोट 7S की थिकनेस 8.1mm है.

Latest Articles