Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और 48MP कैमरे के साथ Realme X हुआ लॉन्च, जानिए कीमत, स्पेक्स, लॉन्च ऑफर्स

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में चीनी फोन कंपनी रियलमी ने अपना नया स्मार्टफोन Realme X लॉन्च कर दिया है। यह लैटेस्ट फोन रेडमी नोट 7 प्रो, वीवो...

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में चीनी फोन कंपनी रियलमी ने अपना नया स्मार्टफोन Realme X लॉन्च कर दिया है। यह लैटेस्ट फोन रेडमी नोट 7 प्रो, वीवो Z1 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी M40 जैसे स्मार्टफोन को टक्कर देगा। इसके अलावा जल्द ही आ रहे शाओमी के रेडमी K20 प्रो से भी इसका कड़ा मुकाबला रहेगा। रियलमी X के हाईलाइटिंग फीचर की बात करें तो इसका पॉप अप सेल्फी कैमरा, स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 48MP का प्राइमरी रियर कैमरा खास फीचर्स हैं।
भारत में Realme X की कीमत, लॉन्च ऑफर्स-

रियलमी ने इस नए फोन की स्टार्टिंग प्राइस 17 हजार के पास रखी है। रियलमी X दो वेरिएंट में पेश किया गया है। पहला जो बेस वेरिएंट है वह 16,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है, इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गयी है। वहीं जो दूसरा वेरिएंट लाया गया है वह 8GB की रैम और 128GB की ही इंटरनल मेमोरी के साथ पेश किया है, इस हायर वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये तय की गयी है। इस स्मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट पर और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर पर 24 जुलाई से शुरू होगी। इस दिन 12 बजे दोपहर को इसकी पहली सेल आयोजित होगी।Image result for realme x flipkart
लॉन्च ऑफर की अगर बात करें तो इस स्मार्टफोन के साथ आपको 750 रुपये का paytm फर्स्ट प्राइम मेम्बरशिप मुफ्त में मिल सकता है, अगर आप इसे रियलमी ऑनलाइन स्टोर से खरीदेंगे। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जायेगा। आपको बता दें यह स्मार्टफोन पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लू रंग में मिलेगा।
रियलमी X का पूरा स्पेसिफिकेशन-

यह लैटेस्ट स्मार्टफोन एंड्राइड पाई 9 पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलता है। इसमें ड्यूल नैनो सिम स्लॉट दिया गया है जोकि 4G VOLTE इनेबल्ड है। इस फोन में 6.53 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है और इसके डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके डिस्प्ले पैनल में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया हुआ है जिसे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर कहा जाता है।
हार्डवेयर और स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है। इसमें आपको 4GB और 8GB रैम देखने को मिलेगा। दोनों ही वेरिएंट में इंटरनल स्टोरेज 128GB है।Related image
अब कैमरा डिपार्टमेंट की ओर चले तो रियलमी X में हमें सबसे पहले रियर प्राइमरी कैमरा 48MP का दिखता है, साथ में 5MP का सेकेंडरी कैमरा है, यानी इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट सेल्फी कैमरा 16MP का है जोकि फोन में टॉप में है और पॉप अप होके निकलता है। इस फोन में 3765mAh की बैटरी दी गयी है और ये VOOC फ़्लैश चार्ज 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
मोबाइल और टेलिकॉम जगत की खबरों के साथ अन्य टेक न्यूज के लिए अभी इस पोपुलर टेक चैनल को फॉलो करें.

Latest Articles