Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी Mi A3 जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन और इमेज हुई लीक

चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने हाल में कुछ ट्वीट के माध्यम से हमलोगों को बता दिया है कि शाओमी मी A3 अब जल्द ही लॉन्च किया जायेगा. इस A...

चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने हाल में कुछ ट्वीट के माध्यम से हमलोगों को बता दिया है कि शाओमी मी A3 अब जल्द ही लॉन्च किया जायेगा. इस A सीरीज में शाओमी एंड्राइड वन फोन लॉन्च करता है. अबतक मी A1 और मी A2 इस ओएस के साथ लाया जा चुका है. खबर है कि इस स्मार्टफोन के साथ मी A3 लाइट भी लॉन्च किया जायेगा. हाल ही में मी A3 को यूएस एफसीसी डाटाबेस पर स्पॉट हुआ था. अब एक नयी लीक आयी है जिससे इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन पता चले हैं और इसकी तस्वीर भी सामने आयी है. आपको बता दें यह फोन हालिया लॉन्च हुए मी CC9 जैसा दीखता है.Image result for xiaomi mi a3
शाओमी मी A3 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया जा सकता है. डिस्प्ले की अगर बात करें तो इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले 409ppi पिक्सेल डेंसिटी और वाटरड्राप नौच के साथ होगा. इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जायेगा. जबकि रियर साइड में 48MP का प्राइमरी कैमरा, और 8MP+2MP के दो और कैमरे होंगे. यानी बैक साइड में ट्रिपल कैमरा सेटअप रहेगा. इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च हो सकते हैं. पहला वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ और दूसरा 4GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ. हालाँकि 6GB रैम वेरिएंट भी आ सकता है.Image result for xiaomi mi a3
शाओमी मी A3 में ड्यूल नैनो सिम स्लॉट और एक माइक्रो एसडी स्लॉट होगा. फोन में 4000mAh की बैटरी होगी जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा. इसमें युएसबी टाइप सी पोर्ट देखने को मिलेगा. यह फोन तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा, कौन-कौन से कलर में पेश किया जायेगा अभी कोई खबर नहीं है और न ही कीमत के बारे में कोई जानकारी है. लेकिन कुछ ही हफ़्तों में यह फोन इंडिया आ सकता है.Related image

Latest Articles