दोस्तों, जैसा कि हमनें आपको कुछ दिन पहले बताया ही था कि चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो एक नए सीरीज का फोन भारत में लॉन्च करेगा। यह S सीरीज है...
दोस्तों, जैसा कि हमनें आपको कुछ दिन पहले बताया ही था कि चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो एक नए सीरीज का फोन भारत में लॉन्च करेगा। यह S सीरीज है और इसका सबसे पहला फोन वीवो S1 होने वाला है। यह स्मार्टफोन इंडिया में 7 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा लेकिन उससे पहले ही इसकी कीमत और स्टोरेज वेरिएंट लीक होकर आ गए हैं।
वीवो S1 की कीमत-
इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा एक वेबसाइट ने किया है जिसका नाम indiashopps है। इसके मुताबिक यह स्मार्टफोन 17,990 रुपये की स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च होगा। यह कीमत इसके बेस वेरिएंट की होगी। इसी वेबसाइट के मुताबिक वीवो S1 तीन वेरिएंट में मार्केट में उतारा जाएगा। बेस वेरिएंट में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज रहेगा।
बाकी दो वेरिएंट की बात करें तो दूसरा वेरिएंट 6GB RAM और 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ आएगा, जिसकी कीमत 19,990 रुपये लीक के मुताबिक हो सकती है। वहीं हाईएस्ट वेरिएंट 24,990 रुपये में लॉन्च होगा, इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इंडोनेशिया में वीवो S1 35,99,000 IDR में लॉन्च हुआ था जो इंडियन रुपये में 17,800 होता है।
वीवो S1 का स्पेसिफिकेशन-
इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट के अनुसार फीचर की बात करें तो इसमें 6.38 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड वाटरड्राप डिस्प्ले स्लिम बेजेल के साथ होगा। यह फोन एंड्राइड पाई 9 ओएस पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलेगा, प्रोसेसर मीडियाटेक हिलियो P65 लगा है। स्टोरेज और रैम की जानकारी तो आपको ऊपर मिल ही गयी।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 16MP, 8MP और 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। वीवो S1 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और बैटरी 4500mAh की लगी है।