जी हां दोस्तों, मशहूर स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने कल यानी बुधवार को अपना अगला एंड्राइड वन स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया। आप जानते हैं कि...
शाओमी Mi A3 की कीमत, लॉन्च ऑफर-

कंपनी ने मी A3 को इंडिया में मात्र 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। ये कीमत इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की है जिसमें आपको 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा Mi A3 का एक और वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किया है जिसमें 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गयी है, और इसकी कीमत 15,999 रुपये रखी गयी है। यह फोन ब्लू, सफेद और ग्रे कलर में मिलेगा.

इसकी सेल 23 अगस्त से दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और मी के साइट के साथ मी होम स्टोर पर होगी। लॉन्च ऑफर की बात करें तो इस स्मार्टफ़ोन को HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करके लेने पर 750 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। और एयरटेल की तरफ से डबल डेटा ऑफर और अनलिमिटेड कॉलिंग 249 प्लान के साथ मिलेगी।
शाओमी Mi A3 का स्पेसिफिकेशन-

जैसा कि हमनें आपको बताया इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जोकि वर्टिकली बायीं तरफ है। फोन का बैक पैनल ग्रेडिएंट फिनिश के साथ है। नीचे शाओमी का लोगो है। इस फोन में वाटरड्रॉप स्टाइल नौच डिस्प्ले है। डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट सेंसर लगा हुआ है। यह फोन ड्यूल नैनो सिम स्लॉट के साथ आया है। फोन एंड्राइड पाई 9 पर आउट-ऑफ द-बॉक्स चलता है।

इस स्मार्टफोन में 6.08 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है। इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया है। इसमें 4GB रैम और 6GB रैम का ऑप्शन मिलता है, और स्टोरेज ऑप्शन 64GB और 128GB है। फोन में 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए रियर में 48MP का प्राइमरी कैमरा है, सेकंडरी कैमरा 8MP का दिया है जो एक वाइड एंगल लेंस है, इसकी मदद से 118 डिग्री तक इमेज कैप्चर किया जा सकता है। और तीसरा रियर कैमरा 2MP का है जो डेप्थ सेंसिंग के काम आता है। इस फोन में आपको यूएसबी टाइप C पोर्ट मिलता है। बैटरी 4030mAh की 18W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है।


