जी हां दोस्तों, जैसा कि हमनें आपको पहले ही कुछ दिनों से खबर दे रहा था कि विवो का यह S सीरीज का स्मार्टफोन 7 अगस्त को इंडिया में लॉन्च हो ...
जी हां दोस्तों, जैसा कि हमनें आपको पहले ही कुछ दिनों से खबर दे रहा था कि विवो का यह S सीरीज का स्मार्टफोन 7 अगस्त को इंडिया में लॉन्च हो जायेगा. कम्पनी ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है जिसका नाम Vivo S1 रखा गया है. इस फोन के हाईलाइटिंग फीचर्स की बात करें तो इसमें मीडियाटेक का हिलियो P65 ओक्टा कोर प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 4500mAh की तगड़ी बैटरी इसके खास फीचर्स हैं. मालूम हो कि यह फोन चीन में कुछ महीने पहले ही लॉन्च कर दिया गया था. और चीनी वेरिएंट और ग्लोबल वेरिएंट में थोडा बहुत अंतर भी है, जैसे चीन वाले विवो S1 में पॉप सेल्फी कैमरा दिया गया है जबकि ग्लोबल वर्जन में वाटरड्राप नौच स्टाइल में कैमरा फिट किया गया है.
भारत में विवो S1 की कीमत-
इंडिया में विवो S1 की कीमत शुरू होती है 17,990 रुपये से, जी हाँ विवो ने इस फोन का बेस वेरिएंट जोकि 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ है वह आपको 17,990 रुपए में मिला. आपको बता दें यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. दुसरे वेरिएंट की बात करें तो दूसरा वेरिएंट 6 जीबी की रैम और 64 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ पेश किया गया है, इसकी कीमत 18,990 रुपये कम्पनी ने रखी है. अब तीसरे वेरिएंट की ओर चलें तो ये 19,990 रुपये में लाया गया है जिसमें आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगा. ये सभी विवो S1 मॉडल ब्लू और ब्लैक कलर में मिलेगा. इसका 4 जीबी रैम वेरिएंट कल से ही सेल के लिए उपलब्ध हो जायेगा और बाकि दो वेरिएंट जल्द ही बाद में सेल के लिए आयेंगे.
विवो S1 का स्पेसिफिकेशन-
इस स्मार्टफोन के डिज़ाइन की पहले बात करें तो ये फोन वाटरड्राप नौच डिस्प्ले के साथ है, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है, बॉडी को ग्लॉसी फिनिश दिया गया है और साथ में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. डिस्प्ले साइज़ 6.38 इंच है जोकि एक फुल एचडी+ सुपर अमोलेड पैनल है. इस स्मार्टफोन को मीडियाटेक के हिलियो पी65 MT6768 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. इस फोन को 4 जीबी और 6 जीबी रैम ऑप्शन में आया है. स्टोरेज की बात करें तो कम से कम 64 जीबी है और अधिकतम 128GB दी गयी है.
फोटोग्राफी के लिए जो ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है उसमें से प्राइमरी कैमरा 16MP का f/1.78 लेंस के साथ है, सेकेंडरी कैमरा 8MP का f/2.2 वाइड एंगल लेंस के साथ और एक कैमरा 2MP का f/2.4 लेंस के साथ दिया गया है. फ्रंट यानि सेल्फी कैमरा 32MP का विवो S1 में लगाया गया है. रियर कैमरा HDR, लाइव फोटो, PDAF, AI सुपर वाइड एंगल, पोर्ट्रेट मोड, AR स्टीकर, स्लो मोशन विडियो, पनोरमा आदि सभी लेटेस्ट फीचर के साथ है.
विवो S1 में कनेक्टिविटी के लिए wifi 2.4G +5G है, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, OTG सपोर्ट करता है. इस फोन में 4500mAh कि दमदार बैटरी लगी है. यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है. अन्य सेंसर की बात करें तो इसमें accelerometer, प्रोक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट, कंपास और वर्चुअल gyro स्कोप सेंसर है.