Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जियो के ये दो प्रीपेड प्लान हैं सबसे ज्यादा पोपुलर और दमदार, जानिए क्यों !

दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मुकेश अम्बानी की टेलिकॉम कम्पनी रिलायंस जियो पिछले तीन साल से भारतीय ग्राहकों को सबसे कम कीमत में इ...

दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मुकेश अम्बानी की टेलिकॉम कम्पनी रिलायंस जियो पिछले तीन साल से भारतीय ग्राहकों को सबसे कम कीमत में इन्टरनेट, कॉलिंग के साथ ढेरों सर्विस दे रही है. ये कम्पनी बाकी सभी कम्पनियों से हमेशा 20 से 30 प्रतिशत अधिक बेनेफिट्स अपने प्लान में देती है. लेकिन आज हम आपको जियो के दो ऐसे प्रीपेड प्लान के बारे में बताएँगे जो यूजर्स के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर है. जी हां, ये 2 प्लान कस्टमर सबसे ज्यादा रिचार्ज करते हैं. ऐसा क्या हैं इन दोनों प्लान में और क्यों जियो यूजर को ये सबसे ज्यादा पसंद है चलिए जानते हैं.
Third party image reference
रिलायंस जियो के वो दो प्रीपेड प्लान जो जियो के प्रीपेड ग्राहकों को बेहद पसंद है, वो है 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाला 399 रूपये और 448 रूपये का प्लान. सबसे पहले इन दोनों ही प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करते हैं, फिर जानेंगे कि क्या वजह है कि ये इतना पॉपुलर हो गया.
जियो के प्रीपेड प्लान 399 रु की बात करें तो इसमें 1.5GB हाई स्पीड 4G डेटा हर रोज मिलता है, साथ ही अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग पूरे भारत में कहीं भी करने की आजादी. इसके अलावा डेली 100 SMS मुफ्त, और जियो ऐप्स की सर्विस भी मुफ्त मिलती है. इतना सबकुछ 84 दिनों के लिए मिलता है.

Third party image reference
जियो प्लान 399 रूपये के बाद अब 448 रूपये के प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें तो ये प्लान भी आपको 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है. जिसमें आपको हर रोज 2GB हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी, रोमिंग वॉईस और विडियो कॉलिंग की सुविधा के साथ डेली 100 SMS फ्री टेक्स्ट मैसेजिंग करने के लिए मिलता है.
इतना ही नहीं इस प्लान में भी जियो की सभी ऐप सर्विस जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा आदि फ्री में यूज करने लिए मिलता है. आप जियो कॉलर ट्यून भी फ्री में इस्तेमाल अनलिमिटेड बार कर सकते हैं. इस प्लान में भी 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है.

399 रु और 448 रु का प्लान पॉपुलर क्यों !


Third party image reference
दोस्तों, इन दोनों प्रीपेड प्लान की पॉपुलैरिटी या ये कस्टमर्स को क्यों इतना पसंद है तो मैं आपको बता दूँ कि ये दोनों ही 399 रु और 448 रूपये का प्लान अन्य सभी प्लान से सबसे ज्यादा सस्ता और किफायती पड़ता है. जियो यूजर्स को 399 रु प्लान में डेली के हिसाब से सिर्फ 4.75 रूपये खर्च करने पड़ते हैं और 1.5GB डेटा और असीमित कॉलिंग करने मिल जाती है. इसी तरह महज 5.33 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से 448 रु प्लान में 2GB डेटा और कॉलिंग के साथ सबकुछ यूज करने मिलता है.

Latest Articles