Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी Mi A3 इस दिन हो रहा है लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स

चीनी स्मार्टफोन कंपनी अपना अगला एंड्रॉइड वन फोन लॉन्च करने वाली है। जी हाँ कंपनी शाओमी Mi A3 को भारत में पेश कर रही है। शाओमी इस स्मार्टफ...

चीनी स्मार्टफोन कंपनी अपना अगला एंड्रॉइड वन फोन लॉन्च करने वाली है। जी हाँ कंपनी शाओमी Mi A3 को भारत में पेश कर रही है। शाओमी इस स्मार्टफोन को 21 अगस्त को लॉन्च कर देगा। इससे एक दिन पहले रियलमी 5 सीरीज के फोन लॉन्च होंगे। रियलमी ने कहा है कि 20 अगस्त को वो 2 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। शाओमी Mi A3 के कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन Mi A2 की तरह ये फोन भी अमेज़न एक्सक्लूसिव होगा, यानी अमेज़न पर ऑनलाइन मिलेगा।Image result for mi a3 india
शाओमी ने भारत में अपना सबसे पहला एंड्राइड वन स्मार्टफोन Mi A1 लॉन्च किया था जोकि फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव था। और पिछले साल कंपनी ने दूसरा फोन एंड्राइड वन पर ही शाओमी Mi A2 लॉन्च किया था, ये अमेज़न एक्सक्लूसिव था और अब Mi A3 आने वाला है, यह भी अमेज़न पर ही सेल होगी।
शाओमी Mi A3 का स्पेसिफिकेशन और फीचर-Image result for mi a3 india
जैसा कि आप सब जानते हैं कि Mi A3 पिछले साल के मी A2 का अपग्रेड है, लेकिन कुछ फीचर ऐसे हैं जिससे नहीं लगता कि ये अपग्रेडेड है। मी A3 में डिस्प्ले 6 इंच का एचडी+ दिया गया है जोकि Mi A2 और Mi A1 से भी डाउनग्रेडेड है। हालांकि अच्छी बात ये है कि इसमें एमोलेड डिस्प्ले पैनल है। और इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टा कोर प्रोसेसर होगा, इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च वाला ये पहला फोन बन जाएगा।Image result for mi a3 india
शाओमी Mi A3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इस फोन में 48MP का सोनी IMX586 चिपसेट, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेंसर है। शाओमी मी A2 जो फोन था, वह 20000 रु के रेंज का बेस्ट कैमरा फोन था। हालांकि शाओमी अब इस नए फोन से उसे रिप्लेस करना चाह रही है। शाओमी Mi A3 में कंपनी ने 4030mAh की बैटरी लगाई है और यह फोन एंड्राइड पाई 9 पर चलता है।Related image

Latest Articles