Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शुरू हुई Mi Super Sale, रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी Y3 सहित और भी फोन्स पर दी जा रही बम्पर ऑफर !

जी हाँ दोस्तों, शाओमी ने एक बार फिर Mi Super Sale शुरू किया है। सेल आज से यानी 26 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक चलेगी। इस सुपर सेल में रेडमी ...

जी हाँ दोस्तों, शाओमी ने एक बार फिर Mi Super Sale शुरू किया है। सेल आज से यानी 26 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक चलेगी। इस सुपर सेल में रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी नोट 6 प्रो, रेडमी Y3, मी A2 और पोको F1 को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं कंपनी ने रेडमी नोट 6 प्रो, मी A2 और रेडमी Y2 की कीमत कुछ कम की गयी है जो इस सेल के दौरान उपलब्ध रहेगी। सेल ऑफर खत्म होने पर इनकी कीमत भी पहले जितनी ही हो जाएगी।Image result for mi super sale
शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की लिस्टेड कीमत 11,999 रुपये 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये मिल रहा, इसकी कीमत मी डॉट कॉम पर हजार रुपये कम है और बैंक ऑफर के साथ एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। शाओमी मी A2 की बात करें तो ये फोन 2000 रुपये कटौती के साथ मात्र 9,999 रुपये में इस सेल में मिल रहा है। इस फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मात्र 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, इसमें 3000 रु की कटौती हुई है। ऑफिसियल मी साइट पर मी A2 एक्सचेंज ऑफर के तहत लेने पर एडिशनल 1000 रु डिस्काउंट दिया जाएगा।
Image result for mi super saleइसी तरह रेडमी Y2 को भी आप कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन का 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट 7,499 रुपये में और हायर वेरिएंट मात्र 7,999 रुपये में ले सकते हैं। जबकि रेडमी नोट 7 प्रो और रेडमी Y3 में कोई कीमत कटौती अबतक नहीं हुई है। लेकिन इस सुपर सेल में इन दोनो फोन पर एडिशनल एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा 5% की छूट HDFC कार्ड से पेमेंट करने पर दिया जाएगा। पोको F1 पर 2000 रु का एडिशनल ऑफ एक्सचेंज करने पर मिलेगा.

Latest Articles