Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ओप्पो ने लॉन्च किया Reno 2 , Reno 2Z और Reno 2F स्मार्टफोन, जानिए सबकी कीमत व फीचर

जी हाँ दोस्तों चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने आज इंडिया में Reno 2 सीरीज के तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने Reno 2, Reno 2Z और...

जी हाँ दोस्तों चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने आज इंडिया में Reno 2 सीरीज के तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F को क्वैड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। तीनों में ही प्राइमरी कैमरा 48MP का है जो कि डेडिकेटेड नाईट मोड के साथ है। सभी में VOOC 3.0 फ़्लैश चार्ज फ़ास्ट चार्जिंग फीचर है। चलिए अब ओप्पो के इन लैटेस्ट फोन्स की कीमत जानते हैं और कब से ये फोन खरीदें जा सकेंगे, साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन और लॉन्च ऑफर भी आपको बताएंगे।
ओप्पो Reno 2, रेनो 2F और Reno 2Z की कीमत, उपलब्धता-Image result for oppo reno 2 series
सबसे पहले ओप्पो रेनो 2 की ही बात करें तो ये स्मार्टफोन 36,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है, और ये फोन 20 सितंबर सेल के लिए उपलब्ध होगा। परंतु 10 सितंबर से ही इसको प्री-आर्डर कर सकते हैं। वहीं Reno 2Z की कीमत 29,990 रुपये रखी गयी है और इसको अभी से ही प्री-आर्डर किया जा सकता है, हालांकि बिक्री 6 सितम्बर से स्टार्ट होगी। तीसरे फोन ओप्पो रेनो 2F की कीमत का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। रेनो 2 ब्लू और ब्लैक कलर में, रेनो 2Z काला, सफेद और पोलर लाइट शेड रंग में मिलेगा। और रेनो 2F ग्रीन और सफेद रंग में मिलेगा।
लॉन्च ऑफर-
ओप्पो के इन स्मार्टफोन पर ढेर सारे ऑफर दिए जा रहे हैं। बजाज फिंसर्व EMI ऑप्शन के जरिये जीरो डाउन पेमेंट पर रेनो 2 और रेनो 2Z को खरीद सकते हैं। जबकि HDFC क्रेडिट डेबिट कार्ड से EMI पेमेंट करने पर 5% का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ जियो की तरफ से 100 प्रतिशत एडिशनल डेटा 198 और 299 प्लान से रिचार्ज करने पर मिलेगा। फ्लिपकार्ट से फोन खरीदने पर एक्स्ट्रा 3000 रु एक्सचेंज ऑफर में दिया जाएगा, इसी ई-कॉम प्लेटफ़ॉर्म पर आपको HDFC कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
Reno 2 full Specification-Image result for oppo reno 2 series
  • 6.55 इंच का फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED डिस्प्ले
  • गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन
  • रियर पैनल में गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन
  • प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G
  • रैम/स्टोरेज- 8GB/ 256GB
  • रियर कैमरा- 48MP+13MP+8MP+2MP
  • फ्रंट कैमरा- 16MP
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • बैटरी- 4000mAh
  • ओएस- एंड्राइड पाई, कलर ओएस 6.1
Reno 2Z full Specification-Image result for oppo reno 2z
  • 6.53 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले
  • गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन
  • रियर पैनल में भी गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन
  • प्रोसेसर- मीडियाटेक हिलियो P90
  • रैम/स्टोरेज- 8GB/ 128GB
  • रियर कैमरा- 48MP+8MP+2MP+2MP
  • फ्रंट कैमरा- 16MP
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • बैटरी- 4000mAh
  • ओएस- एंड्राइड पाई, कलर ओएस 6.1
Reno 2F full Specification-Image result for oppo reno 2f
  • 6.55 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले
  • फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन
  • रियर पैनल में भी गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन
  • प्रोसेसर- मीडियाटेक हिलियो P70
  • रैम/स्टोरेज- 8GB/ 128GB
  • रियर कैमरा- 48MP+8MP+2MP+2MP
  • फ्रंट कैमरा- 16MP
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • बैटरी- 4000mAh
  • ओएस- एंड्राइड पाई, कलर ओएस 6.1Related image

Latest Articles