Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

वीवो S1 की प्री-बुकिंग हुई शुरू, 7 अगस्त को होगा लॉन्च

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने Vivo S1 की प्री-बुकिंग लॉन्च से पहले ही शुरू कर दी है। आपको मालूम है यह स्मार्टफोन इंडिया में 7 अगस्...

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने Vivo S1 की प्री-बुकिंग लॉन्च से पहले ही शुरू कर दी है। आपको मालूम है यह स्मार्टफोन इंडिया में 7 अगस्त को लॉन्च होने वाला है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक ऑफलाइन स्टोर पर इसके प्री-आर्डर लिए जा रहे हैं। प्री-बुकिंग के लिए ग्राहकों को 2000 रुपये एडवांस पेमेंट करना पड़ रहा है। आपको बात दें, अभी केवल बेस वेरिएंट जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ है उसकी प्री-बूकिंग की जा रही है। वीवो S1 की बिल्कुल सही कीमत अभी भी पता नहीं है।
वीवो S1 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो जो फोन इंडिया में लॉन्च होने वाला है वह एंड्राइड पाई 9 ओएस पर बेस्ड फनटच ओएस 9 पर चलता है। इस फोन में डुअल नैनो सिम स्लॉट दिए गए हैं। डिस्प्ले कि अगर बात करें तो इसमें 6.38 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड waterdrop नौच वाला डिस्प्ले है। इस डिवाइस को मीडियाटेक हिलियो P65 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से पावर किया गया है।
फोटोग्राफी और वीडियो के लिए वीवो S1 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 16MP का प्राइमरी कैमरा f/1.78 अपरचर के साथ है, सेकेंडरी कैमरा 8MP का और एक वाइड एंगल लेंस 2MP का है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा f/2.0 लेंस के साथ है।Related image
वीवो S1 में 4GB की रैम है और स्टोरेज ऑप्शन 128GB और 64GB की दी गयी है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए वीवो का यह फोन Wifi, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो USB, OTG सपोर्ट करता है। फोन में 4500mAh की बढ़िया बैटरी है।

Latest Articles