Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ये हैं 10 हजार के बजट में आने वाले लैटेस्ट और बेहतरीन स्मार्टफोन्स !

दोस्तों, क्या आप भी 10,000 के बजट में एक बढ़िया और लैटेस्ट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आज मैं आपके लिए कुछ ऐसे ही फोन्स की जानकारी लाया...

दोस्तों, क्या आप भी 10,000 के बजट में एक बढ़िया और लैटेस्ट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आज मैं आपके लिए कुछ ऐसे ही फोन्स की जानकारी लाया हूं जिसे आप अपने इस बजट रेंज में खरीद सकते हैं। अब तो इस रेंज में भी पॉवरफुल प्रोसेसर, डुअल कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ दमदार बैटरी भी मिल जाती है। शाओमी से लेकर रियलमी, ओप्पो, वीवो यहां तक कि सैमसंग भी अब दस हजार के सेगमेंट में अच्छे स्मार्टफोन ला रही है। तो चलिए बिना किसी देरी के कुछ बेस्ट फोन जोकि 10,000 के अंदर मिलते हैं, उनके बारे में जानते हैं।
Realme 3i-Related image
यह स्मार्टफोन हाल ही में रियलमी ने लॉन्च किया था। यह फोन दस हजार रुपये के अंदर मिलने वाला सबसे मस्त फोन है। रियलमी 3i आपको दो वेरिएंट्स में मिलता है, एक 3GB रैम मॉडल जिसकी कीमत मात्र 7,999 रु है और दूसरा 4GB रैम वाला, इसकी कीमत 9,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन डायमंड फिनिश के साथ आता है। इसमें डुअल रियर कैमरा है, मीडियाटेक हिलियो P60 प्रोसेसर से powered है। इसमें 4230mAh की बैटरी है। इसे फ्लिपकार्ट और रियलमी वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
Xiaomi Redmi Y3-Image result for redmi y3
शाओमी का यह फोन सेल्फी लवर्स को बहुत पसंद आएगा, अगर आप इस बजट में कोई बढ़िया सेल्फी कैमरा वाला फोन चाहते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट होगा। यह स्मार्टफोन 8,999 रुपये में मिलता है। इसमें आपको 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मिल जाएगी। यह फोन एंड्राइड पाई 9 ओएस पर बेस्ड MIUI10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। फ्रंट सेल्फी कैमरा इसका 32MP का है। रियर कैमरा 12MP+2MP का लगा है। और बैटरी 4000mAh की लगी है।
Infinix S4 2.0-Related image
ये नया इन्फिनिक्स का फोन infinix S4 का अपग्रेडेड वर्जन है जिसका नाम Infinix S4 2.0 है। यह फोन मई में लॉन्च किया गया था। देशी ब्रांड का ये स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ महज 8,999 रुपये में मिलता है। सबसे खास बात इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 13MP+8MP+2MP के तीन रियर कैमरे हैं। वहीं फ्रंट में भी धांसू 32MP का सेल्फी कैमरा है।
Samsung Galaxy M10-Image result for m10 samsung
सैमसंग ब्रांड के अगर आप फैन हैं तो इस स्मार्टफोन कंपनी का भी एक फोन इस 10 हजार के बजट में आता है जोकि M सीरीज के अंतर्गत लॉन्च हुआ है। यह फोन 6.22 इंच की इनफिनिटी U नौच डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें Exynos 7870 प्रोसेसर लगा हुआ है। सैमसंग के इस फोन में 13MP और 5MP का डबल रियर कैमरा है। फ्रंट में 5MP का कैमरा है। फोन में बैटरी 3400mAh की दी हुई है। इसे आप 7,990 रुपये में ले सकते हैं।
Xiaomi Redmi 7-Image result for redmi 7
बेहतरीन प्रोसेसर वाला यह शाओमी का किफायती फोन भी आप चुन सकते हैं। रेडमी 7 भी लेटेस्ट फोन है। इसकी कीमत 7,999 रूपये से शुरू होती है। ये कीमत बेस वेरिएंट की है जिसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज है। इसका एक हायर वेरिएंट 9,999 रुपये में मिलता है, वो भी आप कंसीडर कर सकते हैं। इस फोन में 6.26 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन के बैक में 12MP और 2MP का डुअल कैमरा है। इसमें 4000mAh की तगड़ी बैटरी है, फिंगरप्रिंट स्कैनर है। और फ़ास्ट चार्ज भी सपोर्ट करता है।

Latest Articles