Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Vivo Y91 जल्द भारत में होगा लॉन्च, इतनी होगी कीमत

जी हाँ दोस्तों, चीन की जानी-मानी स्मार्टफोन कम्पनी विवो Y सीरीज का एक नया स्मार्टफोन जल्द ही इंडिया में लॉन्च करने वाली है. इस लेटेस्ट अ...

जी हाँ दोस्तों, चीन की जानी-मानी स्मार्टफोन कम्पनी विवो Y सीरीज का एक नया स्मार्टफोन जल्द ही इंडिया में लॉन्च करने वाली है. इस लेटेस्ट अपकमिंग फोन का नाम Vivo Y91 है. ये स्मार्टफोन वैसे तो चीन में बहुत पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. इस फोन में विवो ने क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट लगाया था लेकिन भारत में इस फोन को मीडियाटेक हिलियो P22 प्रोसेसर के साथ पेश किया जायेगा.

Third party image reference
विवो Y91 की कीमत भारत में कितनी होगी, अगर इसकी बात करें तो हम आपको बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 10,990 रूपये रखी जा सकती है. ये स्मार्टफोन सिंगल वेरिएंट में ही आयेगा जिसमें 2GB की रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी होगी. यह फोन तो जल्द लॉन्च होगा ही लेकिन कन्फर्म डेट कम्पनी ने नहीं बताया है लेकिन खबर है कि 20 जनवरी के आसपास ये लॉन्च हो सकता है. विवो Y91 ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में ही आयेगा, जैसा चीन में लॉन्च हुआ था.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो इसमें आपको मिलेगा 6.22 इंच का एक बड़ा सा एचडी+ फुलव्यू डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो में. ये फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर बेस्ड फनटच 4.5 ओएस पर चलेगा. इस फोन में जैसा कि हमें आपको ऊपर बताया कि 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया जायेगा. हालाँकि ग्लोबल वेरिएंट जो चीन में लॉन्च हुआ था उसमें 3GB रैम दी गयी थी. कीमत कम रखने के लिए शायद विवो ने रैम कम कर दी है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो विवो Y91 में होगा 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा, जिसमें से प्राइमरी कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ और सेकेंडरी 2MP वाला f/2,4 अपर्चर के साथ होगा. इस फोन के फ्रंट में 8MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा होगा. सबसे ख़ास बात इसमें लगा है 4030mAh का दमदार बैटरी. जी हां इसमें 4030mAh की बैटरी लगी होगी. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G Volte, डुअल सिम स्लॉट, wifi, जीपीएस, हेडफोन जैक और कुछ जरुरी सेंसर भी हैं.


Latest Articles