Third party image reference जी हां दोस्तों, आईडिया सेलुलर ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जिसमें आपको 112 दिनों की वैलिडिटी मिलेग...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, आईडिया सेलुलर ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जिसमें आपको 112 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. यह नया प्लान आईडिया ने 595 रूपये में पेश किया है. इस प्लान में अन्य प्लान्स की तरह डेली डाटा नहीं मिलेगा बल्कि एकबार में ही फिक्स्ड डेटा दे दिया जायेगा. हालाँकि इस पैक की सबसे बड़ी खासियत है अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग और SMS बेनेफिट्स.
Third party image reference
आईडिया ने यह नया प्रीपेड पैक खासतौर पर अपने वॉईस कॉलिंग यूजर्स के लिए निकाला है. इस 595 रु के प्लान में डेटा सिर्फ 10GB ही मिलता है. वॉईस कॉलिंग अनलिमिटेड मिलेगी और रोज 100 SMS भी दिया जायेगा. कॉलिंग के लिए आईडिया ने FUP लिमिट भी लगायी है. डेली 250 मिनट और विकली 1000 मिनट फ्री कॉलिंग कर सकेंगे.
Third party image reference
कम्पनी ने इस प्लान में रोमिंग कालिंग की सुविधा सिर्फ आईडिया नेटवर्क पर ही दी है यानी कि रोमिंग के दौरान आप आईडिया के अलावा जियो, एयरटेल आदि नेटवर्क पर कॉलिंग नहीं कर सकते हैं. इस प्लान में मिलने वाले 10GB डेटा को आप आईडिया के 2G, 3G या 4G नेटवर्क पर इस्तेमाल कर सकते हैं. 112 दिनों की वैलिडिटी में आप कभी भी इस डाटा को खपत कर सकते हैं.
Third party image reference

No comments