Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ये है 4 कैमरे वाला सबसे सस्ता और बेहतरीन स्मार्टफोन!

दोस्तों, कुछ समय पहले हुवावे ने एक बजट स्मार्टफोन  Honor 9 lite भारतीय बाजार में लॉन्च किया था. ये स्मार्टफोन पूरी तरह से पैसा वसूल फोन है...

दोस्तों, कुछ समय पहले हुवावे ने एक बजट स्मार्टफोन Honor 9 liteभारतीय बाजार में लॉन्च किया था. ये स्मार्टफोन पूरी तरह से पैसा वसूल फोन है. लेकिन इस फोन को खरीद पाना इतना आसान नहीं है. क्योंकि शाओमी की तरह हॉनर के इस फोन की सेल लगती है. इस फोन में डुअल रियर कैमरा और डुअल फ्रंट कैमरा है यानी कुल 4 कैमरे इस स्मार्टफोन में हैं. और कीमत भी महज 10,999 रूपये है.

Third party image reference
हॉनर 9 लाइट दो वेरिएंट में आता है. 10,999 रूपये 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले की कीमत है. इसके दुसरे वेरिएंट जिसमें 4GB की रैम और 64GB मेमोरी है, उसकी कीमत 14,999 रूपये है. दोनों ही वेरिएंट एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होते हैं. ये फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर में आता है. इस स्मार्टफोन की सेल मंगलवार और गुरुवार को दिन के 12 बजे फ्लिप्कार्ट पर होती है.
हॉनर 9 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
हॉनर के इस फोन में 5.65 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. इसके साथ 2.5D curved ग्लास लगा हुआ है. ये बजट स्मार्टफोन HiSilicon Kirin 659 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है जो 2.6GHz पर क्लोक्ड है.

Third party image reference
हॉनर 9 लाइट हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है. इसमें कोई डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट नहीं है. हालाँकि अगर आप एक सिम यूज करेंगे तो एक एसडी कार्ड हाइब्रिड स्लॉट में लगा सकते हैं. इस फोन में 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज दी गयी है.

Third party image reference
इस फोन का सबसे हाईलाइटिंग फीचर है इसका कैमरा. हॉनर ने इसमें दो नहीं चार-चार कैमरे लगाये हैं. जी हाँ, रियर कैमरा 13MP और 2MP का है और फ्रंट में भी 13MP+2MP का डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर भी रियर पैनल में सेटअप किया हुआ है.

Third party image reference
यह फोन एंड्राइड के लैटेस्ट ओएस Oreo 8.0 पर चलता है. चार कैमरे वाले इस फोन में आपको 3000mAh की बैटरी मिलती है. फोन का वजन सिर्फ 149 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.6mm है.

No comments

Latest Articles