Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

फेसबुक मैसेंजर इस्तेमाल करने वालों के लिए खुशखबरी!

Third party image reference दोस्तों, क्या आप फेसबुक के मैसेंजर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है. जी हां, फेसबुक मैसेंजर म...


Third party image reference
दोस्तों, क्या आप फेसबुक के मैसेंजर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है. जी हां, फेसबुक मैसेंजर में जल्द ही आपको व्हाट्सऐप की तरह सेंड किये हुए मेसेज को डिलीट करने का फीचर मिलने वाला है. आप जानते ही हैं कि व्हाट्सऐप में उपलब्ध ये फीचर लोगों के बहुत काम आ रहा है. व्हाट्सऐप पर अगर आपसे कोई मेसेज गलती से सेंड हो जाता है तो आप उस मेसेज को 7 मिनट के भीतर डिलीट कर सकते हैं.

Third party image reference
टेकक्रंच नाम की एक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार फेसबुक के CEO मार्क जकरबर्ग और उनके टीम मेबर्स ने मिलकर एक टेस्टिंग की है जो सफल भी हुआ. पिछले कुछ समय से फेसबुक पर इसकी टेस्टिंग चल रही थी. इसके सफल हो जाने के बाद अब इसको यूजर्स के लिए लॉन्च करने के लिए तैयार किया जा रहा है.

Third party image reference
व्हाट्सऐप में यह फीचर बहुत पहले से ही आ चूका है और इसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. इसके लिए भेजे गए मेसेज पर कुछ सेकंड के लिए टैप करना होता है. उसके बाद स्क्रीन के ऊपर डिलीट का आइकॉन आता है, इस आइकॉन पर क्लिक करने पर इस मेसेज को सिर्फ अपने फोन्स से या आपने जिनको भेजा है उसके मोबाइल से भी डिलीट कर सकते हैं.

Third party image reference

No comments

Latest Articles